फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Video of the shape of the word Ram being formed after pouring water on Shivling goes viral

Ujjain: शिवलिंग पर जल चढ़ाने पर राम शब्द की आकृति बनने के वीडियो वायरल, पुजारी बोले- यह तो चमत्कार है

Fri, 10 Jan 2025 09:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 09:49 PM IST
सार

त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान 'राम' शब्द की आकृति बनने का वीडियो वायरल हुआ। महाकाल के पुजारी इसे चमत्कार मानते हैं, जो भगवान की उपस्थिति का संकेत है। उन्होंने इसे आस्था का प्रतीक बताते हुए श्रद्धालुओं को इसे देखने और विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
Ujjain: Video of the shape of the word Ram being formed after pouring water on Shivling goes viral
उज्जैन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद राम आकृति बनने का दावा किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में एक भक्त द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए शिवलिंग पर 'राम' शब्द की आकृति बनती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा गया कि जल शिवलिंग से होकर जलधारा में प्रवाहित हो जाता है, लेकिन शिवलिंग पर 'राम' शब्द स्पष्ट रूप से उभर आता है। यह घटना बार-बार होती है, जिससे इसे चमत्कार माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस विषय में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। उन्होंने इसे ईश्वर की चमत्कारिक शक्ति का प्रमाण बताया। पंडित शर्मा ने कहा कि ज्योतिर्लिंग स्वभाव से चमत्कारी होते हैं और समय-समय पर ईश्वर अपनी उपस्थिति का संकेत देते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले भी भगवान गणपति और नंदी द्वारा दूध पीने की घटनाएं, नंदी की आंखों से आंसू आना, और अन्य चमत्कार देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित महेश शर्मा ने कहा कि जो लोग मूर्ति पूजा और भगवान पर विश्वास रखते हैं, उनके लिए यह एक ईश्वरीय संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इसे लेकर कुतर्क कर रहे हैं या भगवान में विश्वास नहीं करते, उन्हें इस स्थान पर जाकर स्वयं यह घटना देखनी चाहिए।

महाकाल की नगरी उज्जैन में चमत्कारों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि काल भैरव प्रतिदिन मदिरा ग्रहण करते हैं, जिस पर शोध भी किए गए हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को भी इसे मानना पड़ा। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था और ईश्वर की शक्ति का प्रतीक बताया। इस चमत्कारिक घटना ने भक्तों के बीच उत्साह और विश्वास का माहौल बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed