{"_id":"656b14080bba57fdda0f0b18","slug":"ujjain-video-of-congress-leader-bablu-khichi-went-viral-with-fake-id-case-registered-against-four-people-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: फर्जी आईडी से वायरल किया गया कांग्रेस नेता का वीडियो; चार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: फर्जी आईडी से वायरल किया गया कांग्रेस नेता का वीडियो; चार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज
Sat, 02 Dec 2023 04:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Dec 2023 04:55 PM IST
सार
Bablu Khichi viral video: कांग्रेस नेता बबलू खींची का वीडियो वायरल करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो में प्रयुक्त आवाज किसी दूसरे व्यक्ति की बताई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता बबलू खींची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी कांग्रेस नेता का वीडियो बनाकर फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि बबलू खींची (44) जयसिंहपुरा के रहने वाले रमेशचंद्र खींची के बेटे और कांग्रेस नेता हैं। पुलिस ने बताया कि 28 नवंबर को बबलू का वीडियो बनाकर राज मूछा, परमानंद, अजय और सोनू निवासी जयसिंहपुरा ने सोशल मीडिया के फेसबुक, वाट्सएप व अन्य ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वीडियो में बबलू खींची दिख रहे हैं। लेकिन आवाज किसी और व्यक्ति की प्रयोग की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बबलू तक पहुंचा। उसे देखकर बबलू ने महाकाल थाने पहुंचकर उक्त चारों लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की धारा 188 के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
