फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Udhayanidhi Stalin unique protest photo posted as door mat in Ganesh pandal devotees wiping feet

Ujjain: उदयनिधि स्टालिन का अनूठा विरोध, गणेश पंडाल में डोर मेट के रूप में लगाया फोटो, श्रद्धालु पोछ रहे पैर

Wed, 27 Sep 2023 09:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 09:03 AM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के एक गणेश पंडाल में इन दिनों स्टालिन का अनोखे तरीके से विरोध किया जा रहा है। पंडाल में स्टालिन की फोटो लगाकर उसे पैर पोछ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain: Udhayanidhi Stalin unique protest photo posted as door mat in Ganesh pandal devotees wiping feet
पंडाल में लगाया गया स्टालिन का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के एक गणेश पंडाल में इन दिनों तमिलनाडु सरकार मे मंत्री उदयनिधि स्टालिन का अनूठे तरीके से विरोध किया जा रहा है। जिसमें उनके फोटो को पैर पोछ के रूप में मंदिर के पंडाल के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है, जिससे कि सनातन धर्म को लेकर गलत बयानबाजी करने वाले स्टालिन के चित्र से पैर पोछकर ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करें।
विज्ञापन


विज्ञापन


गुदरी चौराहा पर शिप्रा नवयुवक मंडल सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है। मंडल द्वारा इस वर्ष 25 फीट की गणेश प्रतिमा पंडाल में विराजमान की गई है, जो कि मिट्टी की बनी हुई है। मंडल के द्वारा आयोजन का यह 35वां वर्ष है। जहां श्री गणेश की प्रतिमा में श्रीनाथजी, श्री विट्ठल देव जी और तिरुपति बालाजी के साथ ही चांदी के चरण भक्तों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। इस प्रतिमा के साथ ही पंडाल में एक प्रमुख बात यह भी नजर आ रही है कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के फोटो को पैर पोछ के रूप में उपयोग किया जा रहा है। शिप्रा नवयुवक मंडल सर्व हिंदू समाज के रितेश महेश्वरी ने बताया कि उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया मानते हैं और इसे खत्म करने की बात करते हैं। इस बात का हम पुरजोर विरोध करते हैं और इसीलिए हमने गणेश पंडाल के प्रवेश और निर्गम द्वार पर उदयनिधि स्टालिन के फोटो को पैर पोछ के रूप में लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन धर्म को बताया था डेंगू मलेरिया
बता दें, तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि जिस तरह डेंगू, मलेरिया का विरोध करना ठीक नहीं रहता बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए। इस तरह सनातन धर्म का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए। ज्ञात रहे कि इस बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्टालिन को नोटिस भी जारी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed