{"_id":"65bcd0f46c874b6fd5065b03","slug":"ujjain-ti-alone-confronted-the-poor-against-vehicle-thefts-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: वाहन चोरियों के खिलाफ कंजरों से अकेला भिड़ गया टीआई, ललकार कर कहा- अब यहां दिखे तो अंजाम बुरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: वाहन चोरियों के खिलाफ कंजरों से अकेला भिड़ गया टीआई, ललकार कर कहा- अब यहां दिखे तो अंजाम बुरा होगा
Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
सार
ज्जैन संभाग के सीतामऊ थाने के टीआई ने दबंगता से करीब एक दर्जन से अधिक कंजरों का सामना किया। टीआई की चेतावनी से कंजर उज्जैन संभाग की सीमा से भागते हुए राजस्थान की सीमा में चले गए। टीआई ने कंजरों से कहा कि अब उज्जैन संभाग की सीमा में दिखे तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने कंजरों को ललकार कर खदेड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन संभाग में पिछले कई समय से वाहन चोरी और रात के समय मे कॉलोनियों मे घुसकर चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी के राजस्थान के कंजर उज्जैन संभाग में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में उज्जैन संभाग के सीतामऊ थाने के टीआई ने दबंगता से करीब एक दर्जन से अधिक कंजरों का सामना किया। टीआई की चेतावनी से कंजर उज्जैन संभाग की सीमा से भागते हुए राजस्थान की सीमा में चले गए। टीआई ने कंजरों से कहा कि अब उज्जैन संभाग की सीमा में दिखे तो अंजाम बुरा होगा।
उज्जैन संभाग में करीब एक माह से लगातार वाहन चोरी की वारदातें और शहर और ग्रामीण इलाकों में चोरी और नकब्जनी की वारदातें बढ़ गई हैं। रात के समय में कॉलोनियों में चोरों की गैंग घूम रही है और चोरियां कर रही हैं। यह चोरी की वारदातें पूरे उज्जैन संभाग में की जा रही है पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के कंजर मध्यप्रदेश की बॉर्डर से अंदर आकर उज्जैन सहित उज्जैन संभाग में चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर उज्जैन संभाग के सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति पुलिस टीम के साथ कंजरों के डेरे में दबिश देने पहुंचे थे। टीआई ने दो दर्जन से अधिक कंजरों को देखते ही दूर से वार्निंग देना शुरू कर दी। टीआई की दबंगता और चेतावनी सुनकर कंजर भागते नजर आए और पहाड़ियों पर चढ़ गए। वहीं मौके से बदमाश कंजर उज्जैन संभाग की सीमा क्षेत्र को छोड़कर राजस्थान की सीमा में जा पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि उज्जैन संभाग सहित मध्यप्रदेश में किसी भी तरह की कोई भी घटना को अंजाम मत देना, नहीं तो अब अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया कि थाना क्षेत्र सहित पूरे उज्जैन संभाग में लगातार कंजर बदमाशों का मूवमेंट आ रहा था। राजस्थान से कंजर मध्यप्रदेश की सीमा में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर वापस राजस्थान चले जाते थे। जिसकी सूचना हमें मिली थी। हम राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर टोकड़ा गांव मे कंजरों को चेतावनी देकर आए हैं कि चोरी गई बाइकों को तीन दिन में लौटा दें नहीं तो करवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें थाना प्रभारी प्रजापति बदमाश कंजरों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि उज्जैन संभाग सहित क्षेत्र में आना मत नहीं तो बख्शा नही जाएगा।