फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain This year format of Kalidas Samaroh will be international Maithali Thakur Rahul Deshpande will perform

Ujjain: इस साल कालिदास समारोह का स्वरूप होगा अंतरराष्ट्रीय, मैथिली ठाकुर और राहुल देशपांडे देंगे प्रस्तुति

Tue, 22 Oct 2024 06:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

उज्जैन में होने वाले कालिदास समारोह का स्वरूप इस साल अंतरराष्ट्रीय होगा। इस मौके पर मैथिली ठाकुर और राहुल देशपांडे प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Ujjain This year format of Kalidas Samaroh will be international Maithali Thakur Rahul Deshpande will perform
मैथिली ठाकुर और राहुल देशपांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में संपन्न होने वाले 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2024 की रूपरेखा लगभग तय हो गई है। इस साल लंबे अंतराल के बाद भारत के उप राष्ट्रपति, रामजन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य गोविंददेव गिरी के शुभारंभ अवसर पर तथा श्री महंत डॉ. आचार्य सीयारामदास महाराज माउंटआबू के समापन अवसर पर उपस्थित होने की संभावना है। पूर्वरंग के अंतर्गत वागर्चन गढ़कालिका मंदिर पर संपन्न होगा। इस बार 101 छात्र-छात्राओं द्वारा श्यामलादण्डकम का सामूहिक पाठ तथा संस्कृत के विद्वानों, गणमान्य नागरीकों, कलाकारों की उपस्थिति में महाकवि कालिदास की आराध्या का पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा में उज्जैन शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, लोकनर्तकों के दल एवं पोलैंड के लोकनृत्य के दल के साथ अन्य प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार अन्य सभी का निर्वहन होगा। नान्दी कार्यक्रम के अंतर्गत मैथिली ठाकुर भक्ति एवं सुगम संगीत का कार्यक्रम होगा। शंख वादकों का दल, भक्ति संगीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। पारंपरिक मंगल वादय 'सनई' वादकों के द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियां की जाएंगी।
विज्ञापन


इस साल समारोह में कालिदास समारोह पर केंद्नित कालिदासमहोत्साहम का मंचन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथक नृत्यागना राजश्री शिर्के की मेघदूतम पर आधारित रंगनृत्य की प्रस्तुति होगी। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के नाट्य अनुसंधान केन्द्र द्वारा 'मृच्छकटिकम' पर आधारित 'वसंत सेना' नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। हैदराबाद की के श्रीवल्ली अपनी गुरु रश्मि मेनन के साथ मोहिनीअट्टम एवं मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। सुप्रद्धित शास्त्रीय संगीत गायक राहुल देशपांडे शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। अश्विन दलवी के द्वारा 'सुरबहार' वाद्ययंत्र का वादन किया जाएगा। अनुराधा सिंह, भोपाल घुघरु वादन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की नृत्यागना आरोही आठवले कथक नृत्य की प्रस्तुति करेंगी। सारस्वत आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी तीन सत्रों में होगी। इस वर्ष शोध संगोष्ठी का विषय महाकवि कालिदास के साहित्य में पंचमहाभूतविर्मश रखा गया है। व्याख्यान माला के अंतर्गत प्रो. मुरली मनोहर पाठक, कुलपति, लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, प्रो. रमाकांत पांडेय, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल तथा प्रो. रवीन्द्र मूल्ये, पुणे का व्याख्यान होगा। इस साल देश के लगभग 20 प्रदेशों के संस्कृत के महाकवि संस्कृत कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। सारस्वत आयोजन में मलेशिया के इडन खू, पोलैण्ड के फिलिप्स रोचेन्सकी, नेपाल की प्रियमवदा काफले, काशीनाथ नैपुण्ये, सविना देवी प्रो. वासुदेव काफ्ले के उपस्थित रहने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed