फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The sound of conches and the echo of drums was heard in the courtyard of Baba Mahakal

Ujjain: बाबा महाकाल के आंगन में सुनाई दी शंख ध्वनि और नगाड़े की गूंज, श्री रामलला के दरबार से लौटे थे कलाकार

Fri, 26 Jan 2024 11:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 11:08 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान के समूह ने नगाड़ा वादन किया। 9 सदस्यों द्वारा शिव भजनों पर प्रस्तुति देते हुए नगाड़े और शंख बजाए गए। 

विज्ञापन
Ujjain: The sound of conches and the echo of drums was heard in the courtyard of Baba Mahakal
महाकाल के दरबार में नगाड़े बजाए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान पुष्कर से पधारे नाथूलाल सोलंकी के समूह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में नगाड़ा वादन किया। इस नगाड़ा वादन के दौरान समूह के सदस्यों ने शंख भी बजाएं। ये कलाकार श्री अयोध्या से रामलला के दरबार से लौटे थे। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पुष्कर राजस्थान से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बताया था कि वे श्री महाकालेश्वर भगवान के दरबार में नगाड़ा वादन कर अपनी हाज़िर लगाने की इच्छा रखते हैं। इस पर श्री महाकाल से प्रबंध समिति द्वारा उन्हें श्री महाकालेश्वर प्रांगण में नगाड़ा वादन करने की अनुमति दी गई। इसके बाद कुल 9 सदस्यों द्वारा शिव भजनों पर प्रस्तुति देते हुए नगाड़े और शंख बजाए गए। 
विज्ञापन


सोलंकी ने बताया कि बाबा महाकाल को नगाड़ा सुनाकर हम धन्य हो गए। आपने बताया कि 22 जनवरी को उनके द्वारा अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे भी नगाड़ा वादन किया गया था। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने सोलंकी और अन्य सदस्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed