फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The girlfriend living in Livin forced marriage, then the lover stabbed her

Ujjain: लिवइन में रह रही प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने मारा चाकू, गुना की रहने वाली है महिला

Wed, 26 Jul 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 04:23 PM IST
सार

उज्जैन में प्रेमी ने महिला को चाकू से वार कर दिया। शादी के लिए दबाव बनाने के कारण महिला पर हमला किया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: The girlfriend living in Livin forced marriage, then the lover stabbed her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला पर उसके ही प्रेमी ने चाकू से वार कर दिया। महिला एक साल से उसके साथ लिवइन में रह रही थी और बीते कुछ दिनों से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर प्रेमी ने महिला को चाकू मार दिए। 
विज्ञापन


बता दें कि महिला गुना की रहने वाली है। पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि गुना निवासी संगीता मीणा एक साल पहले अपने पति जगदीश और दो बच्चों के साथ उज्जैन रहने आई थी और पांड्याखेड़ी में किराए का मकान लेकर दोनों मजदूरी करने लगे। संगीता के आचरण को देखकर जगदीश उसे बच्चों सहित छोड़कर चला गया। इसके बाद संगीता के दूसरे समुदाय के युवक सलमान निवासी पांड्याखेड़ी से संबंध बने और दोनों लिव इन में साथ रहने लगे। संगीता उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी और वह टालता रहा। मंगलवार देर रात इसी बात को लेकर संगीता और सलमान के बीच कहासुनी हो गई जिस पर उसने संगीता को बुरी तरह से पीटा तथा गाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान ले लिए गए और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed