{"_id":"63da4caf351a486c7479db64","slug":"ujjain-the-car-crushed-the-security-guard-returning-home-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार ने कुचला, कार चालक अस्पताल लेकर पहुंचा तब तक हो चुकी थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को कार ने कुचला, कार चालक अस्पताल लेकर पहुंचा तब तक हो चुकी थी मौत
Wed, 01 Feb 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:59 PM IST
सार
एक बैंक एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक हादसे के बाद गार्ड को अस्पताल लाया था, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड था और ड्यूटी कर घर लौट रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हीरा मिल की चाल में रहने वाले ब्रजमोहन पिता गप्पूलाल बाथम (65) क्षीरसागर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे। वे ड्यूटी खत्म होने पर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। कोयला फाटक पर तेज रफ्तार से कार क्रमांक एमपी 33 सी 0412 ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर बृजमोहन को कार चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। कार चालक आगर रोड राजीव नगर का रहने वाला है, जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।