फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Suspicious death of middle-aged man near Mahakal Lok family members said he was murdered by stoning

Ujjain News: महाकाल लोक के पास अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा- पत्थर मारकर की गई हत्या

Mon, 21 Oct 2024 09:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

महाकाल लोक के पास एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि पत्थर मारकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain Suspicious death of middle-aged man near Mahakal Lok family members said he was murdered by stoning
मृतक व्यक्ति और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल थाना पुलिस के लिए सोमवार शाम को महाकाल लोक के पास हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला लगातार उलझता नजर आ रहा है। क्योंकि पुलिस जहां इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, मृतक के परिजन इस मामले को हत्या बताते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया, महिपाल सिंह दोहरे उम्र 50 वर्ष महाकाल लोक के पास जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहता था। सोमवार शाम को उसका क्षेत्र में ही रहने वाले विजय उर्फ भूरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोग उसे उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि विजय उर्फ भूरा ने महिपाल के साथ लात घूसों से मारपीट करने के साथ ही पत्थर से उस पर हमला किया था, जिसके कारण महिपाल की मौत हुई है। इसीलिए इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। जबकि थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि हम पूरे मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा कि यह हत्या है या फिर किसी अन्य कारण से महिपाल की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार करवाने वालों ने बताया था चढ़ाव से गिरने के कारण आई है चोट 
जिला चिकित्सालय में मृतक महिपाल सिंह का उपचार करने वाले डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जो लोग महिपाल को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि चढ़ाव से गिरने के कारण महिपाल कि यह हालत हो गई है। इसके बाद हमने लगभग 10 मिनट तक महिपाल को ट्रीटमेंट दिया और फिर उसकी मौत हो गई। 

हार्ट का मरीज था महिपाल
बताया जाता है कि महिपाल हार्ट का मरीज भी था। उसे जैसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वैसे ही तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि महिपाल के मुंह से खून तो निकल रहा था। लेकिन जैसा कि परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उस पर पत्थर से हमला किया गया था। अभी ऐसे कोई निशान उसके शरीर से नहीं मिले हैं। फिर भी सुबह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले की सत्यता सामने आ जाएगी।


सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने 
बताया जाता है कि इस मामले में जांच करने के लिए महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार घटना स्थल पर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने घटना स्थल देखने के साथ ही क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की थी। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वैसे बताया जाता है कि मामले मे भले ही पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की हो, लेकिन विजय भूरा को राउंडअप जरूर कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed