फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: stand of Baba Mahakal's Nandi ji also became silver, devotees covered it with about 11.650 kg silver

Ujjain: बाबा महाकाल के नंदी जी का स्टैंड भी हुआ रजतमय, भक्तों ने लगभग 11.650 किलो चांदी से चढ़वाई परत

Thu, 22 Feb 2024 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

इंदौर के एक दानदाता ने महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम में स्थापित श्री नंदी जी के स्टैंड पर चांदी की परत लगवाई है। 11 किलो 650 ग्राम चांदी से ये काम हुआ है। 

विज्ञापन
Ujjain: stand of Baba Mahakal's Nandi ji also became silver, devotees covered it with about 11.650 kg silver
बाबा महाकाल के नंदी जी का स्टैंड भी अब चांदी का हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा भोलेनाथ भले ही भोले हों और हर तरह की मोह माया से दूर हों लेकिन उनके भक्त आए दिन उन्हें सोना चांदी व अन्य आभूषण अर्पित करते ही रहते हैं। अब बाबा महाकाल के कुछ भक्तों ने उनके नंदी जी के स्टैंड को भी चांदी का बना दिया है।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर से पधारे सुरेश भदौरिया, अमलतास इंडेक्स ग्रुप द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम में स्थापित श्री नंदी जी के स्टैंड पर चांदी की परत लगवाई गई। दानदाता द्वारा बताए अनुसार इस चांदी का कुल वजन 11 किलो 650 ग्राम है व राशि 9 लाख 66 हज़ार 950 है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान की गई। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ रायपुर से पधारे सौरभ मिश्रा ने 1000 वॉट साउंड एम्पलीफायर मानसरोवर हॉल के लिए दान में दिया गया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि  में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ujjain: stand of Baba Mahakal's Nandi ji also became silver, devotees covered it with about 11.650 kg silver
बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान जी का दर्शन व पूजन किया। पूजन आकाश पुजारी ने संपन्न करवाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से संतश्री का स्वागत सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed