फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Rural garden extension officer arrested for taking bribe of Rs 20 thousand

Ujjain: 20 हजार की घूस लेते ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी गिरफ्तार, सब्सिडी पास करने के नाम पर मांगे थे 50000

Thu, 26 Oct 2023 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

 ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को लोकायुक्त ने 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। वह किसान से सबसिडी की राशि में कमीशन मांग रहा था। 

विज्ञापन
Ujjain: Rural garden extension officer arrested for taking bribe of Rs 20 thousand
आरोपी शैतान निनामा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में एक ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को लोकायुक्त ने 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। वह पॉलीहाउस में उच्च कोटि की सब्जियां उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि किसान के खाते में डालने के एवज में राशि का 15% रिश्वत के रूप में मांग रहा था। किसान ने रिश्वत की राशि मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त को की थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर 2023 को राहुल पिता ईश्वरलाल पाटीदार निवासी ग्राम मलोड़ा तहसील बड़नगर द्वारा शिकायत की गई थी कि पाली हाउस में उच्च कोटी की सब्जी उगाने पर मिलने वाली सब्सिडी पास करने के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी शैतान सिंह निनामा द्वारा 15 प्रतिशत राशि की रिश्वत स्वरूप मांग की जा रही है। इस पर शिकायत की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान को दी गई। सत्यापन पर स्पष्ट हुआ कि निनामा द्वारा राहुल पाटीदार एवं उनके रिश्ते के भाई परमानंद पाटीदार से कुल 4,20,000/- की सब्सिडी उनके खाते में डालने के लिये 15 प्रतिशत के मान से 63,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। राहुल पाटीदार ने जब शैतानसिंह निनामा से अनुरोध किया तो रिश्वत की राशि 50,000 देना तय हुआ। इसमें से 20,000 की राशि आज 26 अक्टूबर को एवं शेष 30,000 रुपये की राशि खाते में सब्सिडी ट्रांसफर होने के उपरांत दिया जाना तय हुआ। 
विज्ञापन


आज रिश्वत लेने के लिए शैतान सिंह निनामा ने आवेदक को उपसंचालक उद्यानिकी पीएस कनेल के कार्यालय बुलाया। कनेल से भी आवेदक की चर्चा कराई जिन्होंने आवेदक को कहा कि आपका काम 2-3 दिन में हो जाएगा। उन्होंने आवेदक राहुल पाटीदार को निनामा से मिलने को कहा। निनामा ने आवेदक को कोठी पैलेस चौराहा ( लोकायुक्त कार्यालय के सामने ) बुलाया एवं उनसे राशि हाथ में लेकर एक टिन के बिस्किट के खाली डिब्बे में रख लिए। इशारा पाते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी शैतान सिंह निनामा को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed