{"_id":"643aa1c8483eeddb9c032263","slug":"ujjain-railway-station-will-be-decorated-with-500-crores-for-simhastha-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ से संवरेगा उज्जैन रेलवे स्टेशन, रेलवे जीएम ने उज्जैन पहुंचकर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ से संवरेगा उज्जैन रेलवे स्टेशन, रेलवे जीएम ने उज्जैन पहुंचकर किया निरीक्षण
Sat, 15 Apr 2023 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:38 PM IST
सार
उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे विभाग ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
Ujjain Simhastha
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंहस्थ 2028 के लिए रतलाम डिवीजन ने अभी से कार्यों की शुरुआत कर दी है। रतलाम डिवीजन के जीएम रेलवे स्टेशन के किए जाने वाले कायाकल्प को लेकर 6 माह में दो बार रेलवे स्टेशन का दौरा कर चुके हैं। शनिवार सुबह भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम ने इस बात का संकेत दिया कि सिंहस्थ महापर्व के पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शनिवार सुबह विशेष निरीक्षण ट्रेन से रतलाम डिवीजन के जीएम अशोक कुमार मिश्र अधिकारियों के दल के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां अपने अधिकारियों से मेजर प्रोजेक्ट प्लान पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं। इस दौरान जीएम मिश्र ने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे विभाग ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसमें स्टेशन के दोनों ओर से इंट्री प्लान की गई है। यात्रियों को और सुविधाएं आने वाले सिहंस्थ के पहले मिल सके इसके प्रयास किए जा रहे है।
जल्द होगा टेंडर जारी
मिश्र ने कहा कि उज्जैन में यात्री बाहर से आते हैं, उन्हें भगवान महाकाल के दर्शन में दिक्कत न हो। इसीलिए 6 माह पूर्व दौरा करने आया था। प्रोजेक्ट में बदलाव के लिए जनप्रतिनिधियों ने एमपी से चर्चा की है। प्रजेंटेशन में जो चेंज हुआ है उसे अंतिम रूप देने जा रहे हैं। इसके बाद टेंडर कर देंगे।