फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain railway station will be decorated with 500 crores for Simhastha

Ujjain: सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ से संवरेगा उज्जैन रेलवे स्टेशन, रेलवे जीएम ने उज्जैन पहुंचकर किया निरीक्षण

Sat, 15 Apr 2023 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:38 PM IST
सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे विभाग ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। 

विज्ञापन
Ujjain railway station will be decorated with 500 crores for Simhastha
Ujjain Simhastha - फोटो : File Photo

विस्तार

सिंहस्थ 2028 के लिए रतलाम डिवीजन ने अभी से कार्यों की शुरुआत कर दी है। रतलाम डिवीजन के जीएम रेलवे स्टेशन के किए जाने वाले कायाकल्प को लेकर 6 माह में दो बार रेलवे स्टेशन का दौरा कर चुके हैं। शनिवार सुबह भी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम ने इस बात का संकेत दिया कि सिंहस्थ महापर्व के पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह विशेष निरीक्षण ट्रेन से रतलाम डिवीजन के जीएम अशोक कुमार मिश्र अधिकारियों के दल के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां अपने अधिकारियों से मेजर प्रोजेक्ट प्लान पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं। इस दौरान जीएम मिश्र ने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे विभाग ने करीब पांच सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसमें स्टेशन के दोनों ओर से इंट्री प्लान की गई है। यात्रियों को और सुविधाएं आने वाले सिहंस्थ के पहले मिल सके इसके प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन


जल्द होगा टेंडर जारी
मिश्र ने कहा कि उज्जैन में यात्री बाहर से आते हैं, उन्हें भगवान महाकाल के दर्शन में दिक्कत न हो। इसीलिए 6 माह पूर्व दौरा करने आया था। प्रोजेक्ट में बदलाव के लिए जनप्रतिनिधियों ने एमपी से चर्चा की है। प्रजेंटेशन में जो चेंज हुआ है उसे अंतिम रूप देने जा रहे हैं। इसके बाद टेंडर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed