फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: PM Modi will inaugurate the industrial area Vikram Udyogpuri today

Ujjain: पीएम मोदी आज करेंगे औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Mon, 02 Oct 2023 09:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 09:54 AM IST
सार

Ujjain: PM मोदी आज उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण करेंगे। वर्तमान में यहां 39 इकाईयों की 363.87 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित की जा चुकी है, जिसमें लगभग 4200 करोड़ का निवेश तथा 11550 रोजगार सृजन प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
Ujjain: PM Modi will inaugurate the industrial area Vikram Udyogpuri today
उद्योगपुरी का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार (2 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में कार्यकारी संचालक एमपी आईडीसी राजेश राठौड़ ने बताया है कि भारत शासन की महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली मुंबई कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी का विकास उज्जैन एवं देवास के मध्यउज्जैन से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर 458.60 हेक्टर भूमि पर विकसित किया गया हैl
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां पर राज्य के विविध आर्थिक परिवेश को गतिशील किए जाने के उद्देश्य से औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के साथ-साथ आवासीय,व्यावसायिक एवं एवं सार्वजनिक इकाईयों के भूखंड स्थापित किए गए हैंl उन्होंने बताया कि इन उक्त औद्योगिक क्षेत्र में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय औषध विभाग के सहयोग से मेडिकल डिवाइस पार्क भी विकसित किया जा रहा हैl वर्तमान में 39 इकाईयों की 363.87 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक प्रयोजन हेतु आवंटित की जा चुकी है, जिसमें लगभग 4200 करोड़ का निवेश तथा 11550 रोजगार सृजन प्रस्तावित हैंl यहां पर प्रमुख रूप से स्थापित होने वाली इकाईयां पेप्सीको इंडिया, अमूल,आर्शीवाद पाइप्स, सिंबायोटिक लाइफ, कर्नाटक एंटीबायोटिक, यशोदा लिनन एवं श्रीनिवास फार्मा प्रमुख हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा, साथ ही उद्योगों का जाल बिछ जाएगा। विक्रम उद्योगपुरी का लोकार्पण उज्जैन अंचल के औद्योगिक विकास और रोज़गार सृजन के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed