फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Woman pretending to be a bank officer, cheated of 3.50 lakhs

Ujjain News: खुद को बैंक अधिकारी बताकर महिला ने दिया नौकरी लगवाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी

Sat, 24 Jun 2023 05:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Jun 2023 05:12 PM IST
सार

उज्जैन में एक महिला ने खुद को बैंक ऑफ बड़ोदा का अधिकारी बताया। साथ ही बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। 420 का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Ujjain News: Woman pretending to be a bank officer, cheated of 3.50 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन में एक महिला ने खुद को अधिकारी बताते हुए बैंक में नौकरी लगाने का झांसा दिया और एक परिवार के साथ 3.50 लाख की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


नानाखेड़ा थाने के एस आई वेदप्रकाश साहू ने बताया कि अलकनंदा नगर में रहने वाले मुकेश पिता हरिराम प्रजापति की पहचान सितंबर 2022 में महेश विहार कॉलोनी की निकिता दास से हुई थी। निकिता ने खुद को बैंक अधिकारी बताया था। मुकेश की बेटी की नौकरी बैंक ऑफ बडोदा में लगाने की बात कहीं। मुकेश महिला को बैंक अधिकारी मान बैठा और उसने अपनी बेटी की नौकरी लगाने के लिए निकिता के मांगे 3.50 लाख रुपये की डिमांड पूरी कर दी।
विज्ञापन


कुछ दिनों तक निकिता ने नौकरी की प्रोसेस चलने की बात कहीं। उसके बाद टाल मटोल करने लगी। तीन-चार माह गुजर जाने पर मुकेश ने अपने पैसे लौटाने को कहा। इस पर निकिता ने संपर्क करना बंद कर दिया और गायब हो गई। अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास होने पर मुकेश ने मामले की शिकायत नानाखेड़ा थाने पहुंचकर की। पुलिस ने जांच के बाद मामले मे निकिता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार निकिता के गिरफत में आने के साथ उसकी झांसेबाजी के शिकार हुए कुछ लोग ओर सामने आ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed