{"_id":"64a7f2a4a3fa53dd2802af86","slug":"ujjain-news-while-talking-on-the-mobile-truck-was-mounted-on-the-rotary-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मोबाइल पर बात करते-करते रोटरी पर चढ़ा दिया ट्रक, अब जुर्माना भरना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मोबाइल पर बात करते-करते रोटरी पर चढ़ा दिया ट्रक, अब जुर्माना भरना पड़ेगा
Fri, 07 Jul 2023 04:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2023 04:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में मोबाइल का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। दरअसल, यहां पर एक ट्रक चालक, ट्रक चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने ट्रक आगर रोड की रोटरी पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
ट्रक चढ़ा रोटरी पर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में एक ट्रक चालक ने मोबाइल पर बात करते-करते आगर रोड की रोटरी पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे रोटरी को काफी नुकसान हुआ। नगर निगम में लोक निर्माण समिति के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्रक मालिक पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि यह घटना शुक्रवार सुबह हुई। ट्रक क्रमांक आरजे-51 जीआर-0081 के चालक मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइव कर रहा था। रिमझिम बारिश के बीच इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर मंडी चौराहे पर सिंहस्थ में लाल पत्थर से बनी रोटरी में घुस गया। इससे रोटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम में लोक निर्माण समिति के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी और उद्यान प्रभारी मौके पर पहुंचे। तिवारी ने बताया, रोटरी को इतना नुकसान हुआ है कि उसे दोबारा बनाना पड़ेगी। उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी को उन्होंने पुलिस प्रकरण दर्ज कराने और जुर्माना करने की कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
