फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Waiting for the devotees to the guest house built in Mahakal Lok

Ujjain: महाकाल लोक में बने अतिथि गृह को श्रद्धालुओं का इंतजार, जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते नहीं आ रहा काम

Sun, 18 Jun 2023 11:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

जे के सीमेंट लिमिटेड कानपुर ने महाकाल लोक की पार्किंग में एक अतिथि गृह का निर्माण कराकर श्री महाकाल लोक प्रबंध समिति को सौंपा है, लेकिन बुकिंग शुरू न होने के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain News: Waiting for the devotees to the guest house built in Mahakal Lok
अतिथि गृह को श्रद्धालुओं का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए किसी प्रकार की समस्या ना हो इसी उद्देश्य को लेकर कुछ वर्षों पूर्व जे के सीमेंट लिमिटेड कानपुर के द्वारा अपने चेयरमैन की स्मृति में एक अतिथि गृह का निर्माण कर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को समर्पित किया गया था। इस अतिथि गृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्माण करने के साथ ही यहां लगभग 40 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। जिसे जे के सीमेंट के अधिकारियों द्वारा कुछ माह पूर्व महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को सौंप भी दिया गया है, लेकिन श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अब तक इस नवीन अतिथि गृह में किसी भी श्रद्धालुओं को ठहराने की शुरुआत नहीं की है। इस अतिथि गृह में कर्मचारियों की ड्यूटी जरूर लगा दी गई है, जो कि रोजाना यहां साफ सफाई करते हैं। अपनी ड्यूटी देते हैं और चले जाते हैं। 
विज्ञापन


महाकाल लोक निर्माण के बाद देशभर के श्रद्धालुओं की संख्या उज्जैन में अधिक हो गई है। स्वयं मंदिर प्रबंध समिति बताती है कि श्रद्धालुओं की हुई बढ़ोतरी के कारण मंदिर की आय तीन गुना बढ़ गई है। लेकिन उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी परेशानी यहां होटल में रूम मिलने की होती है। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की कोई व्यवस्था ना होने से अधिकतर श्रद्धालु निजी होटल और लॉज में ठहरते हैं और कई बार मनमाना किराया वसूले जाने से ठगी का शिकार भी हो जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के पास स्वयं का संचालित एक अतिथि गृह भी है, जो उज्जैन में कितने भी श्रद्धालुओं की भीड़ हो लेकिन वह खाली ही पड़ा रहता है। ऐसा नहीं कि इस अतिथि गृह को शुरू नहीं किया गया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इसके संचालन के लिए कर्मचारियों को नियुक्त भी किया गया है। श्रद्धालुओं को कमरे देने के लिए बुकिंग व्यवस्था भी की गई, लेकिन यहां श्रद्धालु नहीं पहुंच पाते हैं। अतिथि गृह में मौजूद कर्मचारी बताते हैं कि यह हमेशा खाली ही रहता है । इस अतिथि गृह को जे के सीमेंट लिमिटेड कानपुर द्वारा प्रबंध निदेशक स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की पुण्य स्मृति में निर्माण करवाकर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को समर्पित किया गया था। इस अतिथि गृह का निर्माण महाकाल लोक के सामने पार्किंग स्थल के पीछे करवाया गया था। यात्री गृह में बेहद सुंदर लांज, एसी रूम, डायनिंग हॉल और रिसेप्शन का निर्माण कराया गया था, लेकिन बुकिंग शुरू होने के बाद भी यह अतिथि गृह आज भी श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में जब श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जिस स्थान पर यह यात्री गृह बना हुआ है उसके आसपास निर्माण कार्य चल रहा है। इस स्थान पर मंदिर का कुछ मटेरियल भी डंप किया जाता है। अभी तो ठीक लेकिन श्रावण मास में यह अतिथि गृह श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा। क्योंकि इस अतिथि गृह में लगभग 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 श्रद्धालुओं को मिल सकता लाभ
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के जिम्मेदार तो इस अतिथि गृह के आसपास निर्माण कार्य चलने की बात कहकर अभी इसे प्रमोट ना करने की बात कह रहे हो, लेकिन अगर इसे शुरू कर दिया जाता है तो लगभग 40 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की समस्या का निदान हो सकता है। साथ ही इससे इस अतिथि गृह के निर्माण का उद्देश्य भी पूर्ण हो सकेगा, जिसके लिए यह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed