फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news Children Falling And Dying In Borewells, New Arrangement To Prevent deaths

Ujjain News: मासूमों को निगल रहे गड्ढे, अब एप से होगी निगरानी, बोरिंग असफल होने पर अपलोड करनी होगी फोटो

Fri, 19 Apr 2024 05:13 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

रीवा में हाल ही में मासूम को बोरवेल के लिए खोदा गया गड्ढा निगल गया। इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं। इस पर सख्ती बरतते हुए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। बोरिंग असफल होने पर गड्ढा भरने की फोटो एप पर अपलोड करनी होगी।  

विज्ञापन
ujjain news Children Falling And Dying In Borewells, New Arrangement To Prevent deaths
मासूम जिंदगियों को निगल रहे लापरवाही के गड्ढे

विस्तार

खुले बोरवेल में छोटे बच्चों से गिरने की दुर्घटनाओं को खत्म करने के लिए अब उज्जैन संभाग सहित प्रदेश के हर जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नई पहल की है। एक मोबाइल एप बनवाया है। बोरवेल खोदने वाली कंपनियों के ठेकेदारों का पंजीयन अनिवार्य किया है। उन्हें गड्ढा खोदने के लिए स्थान और समय की सूचना देनी होगी। बोरवेल के सफल या असफल होने की जानकारी भी एप पर ही अपलोड करनी होगी। इससे गैर-उपयोग के गड्ढों की संख्या बढ़ने से रोका जा सकेगा। 
विज्ञापन


विभाग के कार्यपालन यंत्री घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के सहयोग से मोबाइल एप बनवाया है। इसके माध्यम से प्रत्येक जिले में नलकूप खनन करने वाली एजेंसियों के ठेकेदारों का अनिवार्य पंजीयन होगा। खनन के लिए स्थान और समय की सूचना देनी होगी। बोरवेल के सफल या असफल होने की सूचना देने के साथ असफल होने पर सुरक्षित रूप से बंद करने की फोटो भी अपलोड करनी होगी। बोरवेल कराने वाले व्यक्ति या संस्था को इसके सफल या असफल होने पर अक्षांश एवं देशांतर सहित फोटो के साथ जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज करनी होगी। बोरवेल यदि असफल हो जाता है या किसी कारण से उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है तो उसे रेत/मिट्टी/गिट्टी आदि से जमीन स्तर पर भरकर बंद कर कंक्रीट का ब्लॉक बनाकर सुरक्षित करना होगा। इसकी जानकारी भी ऐप के माध्यम से देनी होगी।
विज्ञापन


असुरक्षित खुले नलकूप की शिकायत भी मोबाइल ऐप या सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से की जा सकेगी। ऐसी शिकायत पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय नगरीय निकाय द्वारा संज्ञान लेकर ऐसे असुरक्षित नलकूपों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय करवाए जाएंगे। एप के माध्यम से प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध निजी एवं शासकीय, खुले एवं बंद नलकूपों की जानकारी भी संग्रहित की जाएगी। ऐप को भी प्रायोगिक तौर पर प्रारंभ किया गया है। इसके बाद बोरवेल खनन कार्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों को एप के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान कर इसे विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed