फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After Beating Guard, Miscreants Take Away Seven Bags Of Rice With Them From A Ware House In Ujjain

Ujjain News: चौकीदार को बांधकर कमरे में पटका, गोदाम से ले गए सात बोरी चावल

Mon, 15 Apr 2024 05:29 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

अज्ञात बदमाशों ने गोदाम के चौकीदार को बांधकर कमरे में बंद किया। फिर वहां से सात बोरी चावल अपने साथ लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
After Beating Guard, Miscreants Take Away Seven Bags Of Rice With Them From A Ware House In Ujjain
उज्जैन के गोदाम में अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार को बांधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के ग्राम इसाकपुर में हरि वेयर हाउस पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो उन्होंने ड्यूटी कर रहे चौकीदार को बांधा। फिर उसे एक कमरे में बंद कर सात बोरी चावल ले उड़े। 

विज्ञापन

मामला इसाकपुर के हरि वेयर हाउस का है। यहां बद्रीलाल सिन्दल, निवासी ग्राम बोरमुण्डला, चौकीदारी करता है। रविवार रात बद्रीलाल वेयरहाऊस पर ड्यूटी पर था। इस दौरान देर रात चार अज्ञात बदमाश वेयर हाउस में घुसे। ताला तोड़कर अंदर रखी चावल की सात बोरियां लूटकर ले जाने लगे। चौकीदार बद्रीलाल ने शोर मचाया तो उन्होंने बद्रीलाल को बुरी तरह से पीटा। हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में पटककर भाग निकले। इस दौरान वहां पर समीप के वेयर हाउस का कर्मचारी सूरज निवासी कटनी आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और बोरियां लेकर भाग निकले। बाद में सूरज ने बद्रीलाल को बंधन से मुक्त कराया और घटिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर वारदात करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 

 

वेयर हाउस के फोटो....

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed