फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Two BJP leaders clashed in the rivalry of corporation elections both injured

Ujjain News: निगम चुनाव की रंजिश में दो बीजेपी नेता भिड़े, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों घायल

Thu, 04 May 2023 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 06:52 PM IST
सार

उज्जैन में नगर निगम चुनाव की रंजिश में दो बीजेपी नेता आमने-सामने हो गए। दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मारपीट हो गई और दोनों बीजेपी नेता घायल हो गए।

विज्ञापन
Ujjain News Two BJP leaders clashed in the rivalry of corporation elections both injured
घायल बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बुधवार रात डिवाइन वैली में पान की दुकान के समीप सिंधिया समर्थक उमेश सिंह सेंगर और बीजेपी के पूर्व नेता शानू टाक के बीच आपस में विवाद हो गया। इसमें दोनों नेता घायल हो गए। मारपीट का कारण पिछले चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है, दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि देवास रोड स्थित डिवाइन वैली में पान की दुकान पर गाड़ी हटाने की बात को लेकर बीजेपी नगर उपाध्यक्ष उमेश सेंगर और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे शानू टाक का विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे से मारपीट की। इसमें उमेश सेंगर को सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया, मेरे दोस्तों का विवाद चल रहा था, मैं तो उन्हें बचाने गया था। इस दौरान शानू टाक ने मेरे सिर पर चाकू मार दिया। अस्पताल में सेंगर को भर्ती कराया गया। वहीं शानू टाक भी जिला अस्पताल में भर्ती है और उन्होंने कहा कि मुझ पर उमेश सेंगर ने हमला किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव से कुछ विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्ष से बयान लिए हैं और जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस घटनास्थल भी पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed