फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The savage beast did not spare the two and a half year old innocent girl, Rapist Arrested

Ujjain News: वहशी हैवान ने ढाई साल की मासूम को नहीं छोड़ा, दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 04:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 27 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में पड़ोसी ने जो किया, उसकी तुलना वहशी शैतान से ही हो सकती है। ढाई साल की मासूम बच्ची को वह बरगलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।  
 

विज्ञापन
Ujjain News: The savage beast did not spare the two and a half year old innocent girl, Rapist Arrested
नागदा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नागदा के प्रकाशनगर में अपने घर के बाहर ओटले पर खेल रही ढाई साल की मासूम के साथ 40 वर्षीय पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बालिका को लहूलुहान हालत में एक अन्य पड़ौसी ने देखा तो उसने शोर मचाया। तब आरोपी भाग निकला। पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नागदा थाना पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर में रहने वाली ढाई साल की बच्ची सोमवार रात साढ़े 8 बजे के करीब घर के बाहर ओटले पर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय अधेड़ सुरेश बालिका को बरगलाकर एक तरफ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका के रोने की आवाज सुनकर वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने देख लिया। उसने आवाज लगाई तो आरोपी भाग निकला। पड़ोसी ने देखा तो बालिका बुरी तरह से जख्मी होने के साथ ही लहूलुहान थी। खून बह रहा था। तत्काल बालिका के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर बालिका के परिजन आ गए थे। जानकारी लगते ही आसपास के रहवासी भी जमा हो गए। बालिका के साथ हुए वहशीपन से आक्रोश पनप गया। पीड़ित बालिका के परिजन और रहवासी रात को मंडी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को तत्काल मेडिकल और उपचार हेतु भेजा गया। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि मासूम पड़ोसी युवक के ओटले पर खेल रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी सुरेश ने अपनी विकृत मानसिकता के साथ बच्ची के साथ उक्त वहशियाना हरकत की। तब उसके निजी अंग से खून बहना शुरू हो गया। काफी देर तक बंद नहीं हुआ, तो उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376, 376 ए-बी, एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed