फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Shri Ganesh adorned in Baba Mahakal's Bhasmarti

Ujjain Mahakal Bhasm Aarti: बाबा महाकाल का भस्मारती में श्री गणेश शृंगार, दर्शनकर श्रद्धालु दिखे खुश

Wed, 22 May 2024 07:29 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
ujjain news : Shri Ganesh adorned in Baba Mahakal's Bhasmarti
महाकाल भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज चतुर्दशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप मे शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

बाबा महाकाल का भस्मारती मे श्री गणेश श्रृंगार.... बुधवार को बप्पा के रूप में नजर आए, दर्शनकर श्

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा महाकाल का भस्मारती में श्री गणेश शृंगार

 

बाबा महाकाल का भस्मारती मे श्री गणेश श्रृंगार.... बुधवार को बप्पा के रूप में नजर आए, दर्शनकर श्

बाबा महाकाल को चढ़ाई गई भस्म

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed