फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Sevadham adopted deaf and mute wife of murderer who brutally murdered a woman

Ujjain News: महिला की निर्ममता से हत्या करने वाले हत्यारे की मूकबधिर पत्नी को सेवाधाम ने अपनाया

Thu, 27 Jun 2024 09:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 09:26 PM IST
सार

महिला की निर्ममता से हत्या करने वाले हत्यारे की मूकबधिर पत्नी को सेवाधाम ने अपना लिया है। मूकबधिर को अवसाद से बाहर निकालने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ujjain News Sevadham adopted deaf and mute wife of murderer who brutally murdered a woman
मूकबधिर पत्नी को सेवाधाम ने अपनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गत दिनों एक महिला की हत्या के पश्चात इंदौर और ऋषिकेश की ट्रेन में मिले शरीर के टुकड़े वाली गुत्थी पुलिस ने महिला के फोन में सिम डालने के बाद हत्यारे को ट्रैस कर घर में रह रही मूकबधिर आरती ने सुलझा दी थी। उज्जैन से आरोपी पति कमलेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक रेल इन्दौर की अनुशंसा से चिकित्सकीय दस्तावेजों के साथ एएसआई बन्नो सोलंकी अपने पुलिस साथियों के साथ मूकबधिर आरती को लेकर अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल के पास पहुंची। आरती को भी सेवाधाम में रखने का निवेदन किया, जिस पर सुधीर भाई गोयल ने सम्पूर्ण स्थिति को समझा एवं मानवता के लिए शर्मसार करने वाली इस दुखद घटना पर रोष व्यक्त किया। निर्ममता से हत्याकाण्ड को सुलझाने वाली एवं अपने पति को पकड़ाने वाली मूकबधिर आरती को आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति राधेश्याम शर्मा गुरुजी, इन्दौर, वरिष्ठ समाजसेवी ललितजी कोलकता एवं कांता भाभी की उपस्थिति में मंगल तिलक, माला एवं मिष्ठान्न खिलाकर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


आश्रम संस्थापक सुधीर भाई ने बताया कि मूकबधिर आरती के सामने पूरा घटना क्रम हुआ है और वह काफी भयभीत होकर अवसाद में है। आश्रम के पारिवारिक वातावरण में उसे काउंसलिंग के माध्यम से इस अवसाद से बाहर निकालने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जाएगा। उसे समाज की मुख्य धारा में जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed