फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Preparations for the 12th annual Bhandara at Baba Jaigurudev Ashram in full swing

Ujjain News: बाबा जयगुरुदेव आश्रम में 12वें वार्षिक भंडारे की तैयारी जोरों पर, देश-विदेश से आएंगे  भक्त

Fri, 31 May 2024 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 May 2024 10:46 PM IST
सार

इस वार्षिक भंडारे में संत सतगुरु बाबा उमाकान्तजी महाराज के सतसंग को सुनने और उनसे दिव्य पांच नाम के नामदान को लेने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। देश के अलावा अमेरिका, दुबई, मलेशिया, हांगकांग, सिंगापुर, समेत अन्य देशों से भी यहां लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Preparations for the 12th annual Bhandara at Baba Jaigurudev Ashram in full swing
दो जून से शुरू होगा भंडारा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर आगामी 2, 3 और 4 जून को आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेवजी महाराज के 12वें वार्षिक भंडारा पर्व की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। लगभग 150 एकड़ में फैले इस आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी करने के लिए भक्त सेवादार तन, मन, धन से सेवा में जुटे हैं, जो बाबा उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में इस आध्यात्मिक महापर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाने और गुरु की दया पाने के लिए उत्साहित है।

विज्ञापन


इस वार्षिक भंडारे में सन्त सतगुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज के सतसंग को सुनने, उनसे दिव्य पांच नाम के नामदान को लेने और महाराज जी के दर्शन करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में भक्त, सम्पूर्ण भारत से और अनेक देशों जैसे अमेरिका, दुबई, मलेशिया, हांगकांग, सिंगापुर, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका आदि से पधार रहे हैं। इन भक्तों के विश्राम के लिए जहां उज्जैन और इंदौर से हजारों की तादाद में डेरे रावटियों को विशाल आश्रम मैदान में लगाया जा रहा है। वहीं, भोजन के लिए लगभग 104 भोजन भंडारे चलाए जाएंगे। विशेष बात यह है कि बिना किसी सरकारी अनुदान के चलने वाले इन भोजन भंडारों में भोजन बनाने, परोसने, सफाई इत्यादि सभी कार्य भक्त सेवादारों द्वारा ही किए जाएंगे। अलग-अलग प्रान्तों के भंडारों के साथ विशेष रूप से एक तपस्वी मंडारा भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन



 
आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर अनेक विभागों का निर्माण किया गया है। एनआरआई, यातायात, अतिथि आवास, पूछताछ, खोया-पाया, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, जल आपूर्ति, मिडिया विभागों के द्वारा सेवादार, इस भंडारा महापर्व की व्यवस्था का संचालन करेंगे। लगभग 1500 शौचालयों और स्नान घरों के माध्यम से भक्तों के लिए जगह-जगह व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी में भक्तों को जल की दिक्कत न हो इसके लिए 7 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी और 30 से ज्यादा टेंकरों के साथ 1 करोड़ लीटर के जल सरोवर का निर्माण आश्रम पर भक्तों द्वारा ही किया गया है। व्यापक पाइपलाइनों द्वारा कोने-कोने तक पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार से जल की कमी न हो। इस कार्यक्रम में हज़ारों-लाखों की संख्या में भक्तों का आगमन होता है। इसलिए इस दौरान कुछ विशेष ट्रेनों का ठहराव पिंगलेश्वर स्टेशन पर किया जाता है। परम् पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज स्वयं प्रतिदिन समस्त व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिदिन दोनों समय सतसंग और नामदान की अमृत वर्षा
भंडारा महापर्व पर 2, 3, 4 जून को प्रतिदिन प्रातः 4:30 एवं सांय 5 बजे से परम पूज्य महाराज जी द्वारा भक्तों को ध्यान, भजन, सुमिरन कराया एवं सतसंग, नामदान व दर्शन दिया जाएगा। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का पूजन एवं प्रसाद वितरण 3 जून की रात्रि से आरम्भ होगा जो कई दिनों तक चलता रहेगा। गुरु की दया की वर्षा के बीच इस कार्यक्रम में आने वाले किसी के भी खाली हाथ न लौटने की बात कह कर बाबाजी ने भक्तों में जबरदस्त जोश भर दिया है। कुल मिलाकर 2, 3, 4 जून को बाबा जयगुरुदेव आश्रम का नजारा आध्यात्मिक महाकुंभ जैसा नजर आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed