फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Municipal Corporation found stock of non-standard polythene more than 10 quintals seized

Ujjain News: नगर निगम को मिला अमानक स्तर की पॉलीथिन का जखीरा, 10 क्विंटल से अधिक जब्त

Wed, 27 Mar 2024 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 10:24 PM IST
सार

उज्जैन नगर निगम को अमानक स्तर की पॉलीथिन का जखीरा मिला है। निगम ने 10 क्विंटल से अधिक की पॉलीथिन जब्त की है।

विज्ञापन
Ujjain News Municipal Corporation found stock of non-standard polythene more than 10 quintals seized
पॉलीथिन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में नगर पालिका निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत नागझिरी क्षेत्र आदर्श नगर में अदनान हुसैन के यहां कार्रवाई करते हुए घर के तीन कमरों से 10 क्विंटल से अधिक पॉलिथिन जब्त करते हुए 10,000 की चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार, उपायुक्त संजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में जोन क्रमांक 6 के स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे, मेट विजय बाली, हेमंत गौसर एवं नगर निगम रिमूवल गैंग प्रभारी योगेश गोडाले द्वारा की गई।

विज्ञापन


उपायुक्त संजेश गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि निगम आयुक्त आशीष पाठक के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा निरंतर अमानक स्तर की पॉलीथिन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ट्रांसपोर्ट पर भी सघन रूप से जांच करते हुए पॉलिथिन पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




बुधवार को आदर्श नगर में अदनान हुसैन के यहां कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल से अधिक पॉलीथिन जब्त की गई एवं 10 हजार का जुर्माना किया गया। साथ ही समस्त जोन के विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी पाए जाने, डस्टबीन नहीं रखने एवं अमानक स्तर की पॉलीथिन का उपयोग करने पर 42 लोगों पर 45 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई एवं 32 किलो 400 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed