फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Mohammad Qasim, absconding in the case of cow slaughter, arrested

Ujjain News: गौ-वध एवं परिवहन के प्रकरण में फरार मोहम्मद कासिम गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज है FIR

Wed, 22 May 2024 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 May 2024 12:22 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गौ वध एवं अवैध परिवहन के प्रकरण में फरार मोहम्मद कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई थानों में FIR दर्ज है। कई मामलों में पुलिस उसे तलाश रही थी। 

विज्ञापन
Ujjain News: Mohammad Qasim, absconding in the case of cow slaughter, arrested
उज्जैन में गौवध मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में माकड़ौन थाना पुलिस ने इन दिनों एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ, गोवध के साथ ही कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। 

विज्ञापन


थाना माकडौन के अपराध क्रमांक 127/2023 धारा 429,295-ए आईपीसी, 4, 6, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो माह से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद कासिम पिता अब्दुर बशीर अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान कासिम ने माकडौन के ग्राम झालरा में हुए गौवध में भी संलिप्त होना स्वीकार किया है। कासिम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है। चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी मोहम्मद कासिम पिता अब्दुर बशीर अब्बासी के विरुद्ध पूर्व में भी इंदौर तथा उज्जैन जिले के अलग-अलग थानों में कई अपराध पंजीबद्ध है। मोहम्मद कासिम पिता अब्दुर बशीर अब्बासी के खिलाफ इंदौर के सदर बाजार और चंदन नगर थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की स्मगलिंग, अवैध हथियार रखने एवं अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed