{"_id":"6496d12f5c104a541c0f1586","slug":"ujjain-news-husband-commits-suicide-after-driving-wife-and-children-out-of-the-house-dead-body-found-hanging-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पत्नी और बच्चों को घर से भगाने के बाद पति ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पत्नी और बच्चों को घर से भगाने के बाद पति ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
Sat, 24 Jun 2023 04:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:49 PM IST
सार
उज्जैन में शनिवार को एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने पत्नी, बच्चों को घर से निकाला और फिर फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार सुबह जब पुत्र घर आया तो पिता की लाश घर में लटकी देखकर स्तब्ध रह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि राजू पिता लालू (उम्र 45 साल निवासी एकता नगर) मजदूरी करता था। शुक्रवार रात वह अपने घर पहुंचा और पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया।
इस पर तीनों समीप रहने वाले अपने भाई के घर में जाकर सो गए। रात में राजू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब उसका पुत्र बलराम जागा और अपने घर पहुंचा तो पिता की लाश फंदे पर झूलती मिली। उसका शोर सुनकर उसकी माँ और अन्य परिजन सहित आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
शराब पीने का आदी था मृतक
परिजनों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। रात में भी शराब पीकर आया था और पत्नी और बच्चों को घर से भगा दिया था। पुलिस परिजनों से बाद में पूछताछ करेगी।