फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Food department took sample of laddoos being sold around Kalbhairav temple

Ujjain News: शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, कालभैरव मंदिर के आसपास बिक रहे लड्डू का लिया गया सैंपल

Thu, 29 Jun 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 09:33 PM IST
सार

Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकानों पर प्रसाद के रूप मे बिक रहे लड्डू का सैंपल लिया गया। खाद्य विभाग ने शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Ujjain News Food department took sample of laddoos being sold around Kalbhairav temple
लड्डू का लिया गया सैंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिला प्रशासन को कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकानों पर मिलावटी लड्डू प्रसाद बिकने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा कालभैरव मंदिर के आसपास की दुकान पर प्रसाद के रूप मे बिकने वाले लड्डू की जांच की गई।

विज्ञापन


साथ ही नमूना संग्रहण कार्रवाई की गई। दुकानदारों द्वारा बताया गया कि लड्डू टोड़ी मोहल्ला भैरूगढ़ में रहने वाले योगेश मालवीय द्वारा सप्लाई किया जाता है। दल द्वारा निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर बेसन लड्डू और वनस्पति के नमूने जांच के लिए ले जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


साथ ही निर्माण स्थल पर लाइसेंस की शर्तों का पालन न होने से सुधार सूचना जारी करने की कार्रवाई की गई। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed