{"_id":"65d03a4d0dc75cc5da0e7069","slug":"ujjain-news-electric-rod-for-heating-water-took-the-life-of-an-old-woman-she-died-due-to-electric-shock-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पानी गरम करने की इलेक्ट्रिक रॉड ने ली वृद्धा की जान, करंट की चपेट में आकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पानी गरम करने की इलेक्ट्रिक रॉड ने ली वृद्धा की जान, करंट की चपेट में आकर हुई मौत
Sat, 17 Feb 2024 10:17 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:17 AM IST
सार
इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गरम करने के दौरान वृद्धा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। बेटे ने घर पहुंचकर देखा तो वृद्धा जमीन पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
माधवनगर थाना, उज्जैन
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
पानी गरम करने के लिए लगाई गई इलेक्ट्रिक रॉड से करंट लगकर वृद्धा मनोरमा की मौत हो गई। माधवनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कंचनपुरा में रहने वाली मनोरमा पति कांता प्रसाद (80) अपने पुत्र के साथ रहती है। पुत्र किसी काम से बाहर गया था, वृद्धा ने पानी गरम करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड लगाई और करंट की चपेट में आ गई। पुत्र कुछ देर बाद घर लौटा तो मां को जमीन पर पड़ा पाया।
विज्ञापन
वृद्धा को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध घर पर बेटे के साथ अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य शहर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
