फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Due to rain in Ujjain, the effigy of Ravana was burnt before the scheduled time

Ujjain News: क्या वजह रही कि मुख्यमंत्री का भी नहीं किया इंतजार, 6 बजे ही कर दिया रावण का दहन, जानें मामला

Sun, 13 Oct 2024 07:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Oct 2024 07:50 PM IST
सार

उज्जैन के शास्त्री नगर मैदान में जयसिंह दरबार सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य रावण दहन को इस बार बारिश के कारण शाम 6 बजे ही संपन्न करना पड़ा। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति की योजना थी, लेकिन मैदान में फैले कीचड़ और अव्यवस्था के कारण समिति ने जल्दबाजी में दहन का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Ujjain News: Due to rain in Ujjain, the effigy of Ravana was burnt before the scheduled time
मुख्यमंत्री का था निमंत्रण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री नगर मैदान में 32 वर्षों से जय सिंह दरबार सेवा समिति की ओर से आधुनिक रूप से रावण के पुतले का निर्माण कर उसका दहन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन अति भव्य होने वाला था, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल होने वाले थे। 

विज्ञापन


दोपहर तक इस आयोजन की तैयारी धूमधाम से चल रही थी, लेकिन शाम पांच बजे अचानक हुई बारिश के बाद कार्यक्रम के आयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह दरबार ने शास्त्री नगर मैदान में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर एक निर्णय लिया, जिसके तहत शाम 6 बजे ही रावण के पुतले का दहन कर दिया गया।
विज्ञापन


जयसिंह दरबार सेवा समिति के विजय सिंह दरबार ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रतिवर्ष ही बासी दशहरे पर शास्त्री नगर मैदान में भव्य रावण के पुतले का निर्माण किया जाता है और हजारों शहरवासियों की मौजूदगी में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस वर्ष भी जयसिंह दरबार सेवा समिति द्वारा काफी मेहनत कर भव्य रावण के पुतले का निर्माण किया गया था जो कि भगवान श्री राम का तीर लगते ही तीन भागों में विभक्त हो जाता। लेकिन शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण शास्त्री नगर मैदान में ऐसी व्यवस्थाएं नहीं जुटाई जा रही थी। जिससे कि रावण दहन देखने वाले हजारों श्रद्धालु आसानी से रावण दहन देख सके। यही कारण था कि सेवा समिति ने एक निर्णय लिया जिसके तहत कोई भी अव्यवस्था रावण दहन के दौरान ना हो इसीलिए रावण के पुतले का दहन रात 9 बजे की बजाय शाम 6 बजे ही कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हर वर्ष अलग तरीके से बनाते हैं रावण 
शास्त्री नगर मैदान में भले ही प्रतिवर्ष बासी दशहरे पर रावण का दहन किया जाता है लेकिन यह रावण शहर में बनाए जाने वाले अन्य रावण के पुतलों से कुछ अलग होता है। कभी रावण के पुतले की 10 मुंडिया गोल-गोल घूमती है तो कभी भगवान श्री राम का तीर लगते ही रावण की गर्दन धड़ से अलग होकर आकाश में दूसरे स्थान पर दिखने लगती है। इस वर्ष भी जयसिंह दरबार सेवा समिति के द्वारा रावण के पुतले को आकर्षक रूप से बनाया गया था। जिसमें भगवान श्री राम का तीर लगते ही रावण की गर्दन पेट और पैर अलग-अलग हो जाते। 

इसीलिए जल्द करना पड़ा रावण का दहन
जयसिंह दरबार सेवा समिति तो चाहती थी कि प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी रावण का दहन निर्धारित समय पर ही हो लेकिन काफी मशक्कत करने के बावजूद भी मैदान में व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही थी लगातार बारिश होने के कारण जहां मैदान में चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया था जबकि यहां विद्युत सज्जा के लिए लगाए गए तार भी खुले हुए थे। अव्यवस्था के कारण कोई जनहानि या कोई दुर्घटना ना हो इसीलिए शाम 6 बजे ही रावण के पुतले का दहन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed