फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Dead body of an elderly person found on the tracks under Vikramnagar Bridge

Ujjain News: विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पटरियों पर मिला बुजुर्ग का शव, कलेक्टर कार्यालय में चपरासी थे

Wed, 13 Dec 2023 10:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

उज्जैन में विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पटरियों पर एक बुजुर्ग का शव मिला है। बता दें कि मृतक बुजुर्ग कलेक्टर कार्यालय में प्यून के पद पर पदस्थ थे।

विज्ञापन
Ujjain News Dead body of an elderly person found on the tracks under Vikramnagar Bridge
बुजुर्ग का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रेलवे पटरियों पर मंगलवार रात एक बुजुर्ग का शव पड़े होने पर पुलिस ने बरामद की थी। पुत्र ने पिता के रूप में पहचान की और बताया कि कलेक्टर कार्यालय में प्यून थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि रात डेढ़ बजे के लगभग विक्रमनगर ब्रिज के नीचे पटरियों पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मृतक ट्रेन से टकराया था, जिसके पास से पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष भेजा गया और आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया पर मृतक फोटो वायरल किया गया।
विज्ञापन


नीमनवासा के रहने वाले राहुल बैस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान अपने पिता दिलीप बैस (55) के रूप में की। पुत्र ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में वह प्यून के पद पर पदस्थ थे। रातभर से घर नहीं लौटे थे, जिनकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला था। पिता शराब पीते थे, जिसके चलते लगा कि रात में कहीं रुक गये होंगे। पुलिस ने पुत्र और परिजनों के बयान दर्ज मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। संभावना जताई गई कि नशे की हालत में ट्रेन से टकराने पर मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed