फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Controversy among people offering flowers outside Mahakal Lok attacked with iron rod and knife

Ujjain News: महाकाल लोक के बाहर फूल-प्रसादी वालों में विवाद, लोहे की राड और चाकू से किया हमला

Fri, 14 Jul 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

Ujjain News: भस्म आरती के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर हुए हमले का मामला सुलझाए अभी महाकाल थाना पुलिस को कुछ ज्यादा समय भी नहीं गुजरा था कि शुक्रवार दोपहर को महाकाल लोक के बाहर हार-फूल वालों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Ujjain News Controversy among people offering flowers outside Mahakal Lok attacked with iron rod and knife
फूल-प्रसादी वालों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन स्थित महाकाल लोक में प्रवेश करने वाले कई श्रद्धालु शुक्रवार सुबह दर्शन करने आ गए। जयसिंहपुरा की ओर महाकाल लोक के पार्किंग के मुख्य द्वार के सामने फूल प्रसादी की दुकान संचालित करने वाले राज सिंह माली, अरुण माली और सोहन माली का दुकान लगाने को लेकर भीम सिंह, संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी से विवाद हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि विवाद में देखते ही देखते लट्ठ, लोहे के पाइप और चाकू चलने लगे। इससे वहां खड़े कई श्रद्धालु सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। वीडियो में महिलाएं भी मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। शुक्रवार सुबह विवाद में छह लोगों ने डंडे लोहे की राड और चाक़ू से हमला कर दिया। गनीमत ये रही विवाद के दौरान पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, जिन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन


चाकू लगने से अरुण माली और सोहन माली को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने चार लोग भीम सिंह, संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी के खिलाफ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed