{"_id":"663f89571554e0eef60a609c","slug":"ujjain-news-car-driver-crushes-old-man-sitting-under-tree-to-death-the-old-man-got-stuck-in-the-wheel-of-the-car-that-is-why-the-driver-left-the-car-and-ran-away-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1685979-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग की कार से कुचलकर मौत, पहिए में फंस गया था व्यक्ति, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग की कार से कुचलकर मौत, पहिए में फंस गया था व्यक्ति, चालक फरार
Sat, 11 May 2024 09:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 09:37 PM IST
सार
पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कार चालक ने कुचला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार के पहिए में बुजुर्ग व्यक्ति फंस गया था। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कार चालक ने कुचल दिया। बुजुर्ग पहिए के नीचे दब गया, जिसे निकालकर लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि नीमच का रहने वाला राजगडिया पिता उमसिंग सोलंकी (60) कार्तिक मेला ग्राउंड के पास पारदी डेरे में आया था। शाम को वह पेड़ के नीचे बैठा था, उसी दौरान तेजगति से कार क्रमांक एमपी-46 सी-2248 का चालक आया और कार बुजुर्ग राजगडिया के ऊपर चढ़ा दी। उसने रिवर्स लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग पहिए के नीचे दब गया था, जिससे कार आगे नहीं बढ़ पाई और लोगों के मौके पर पहुंचते ही चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
डेरे में रहने वाले परिजनों के पहुंचने पर कार के नीचे दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया और कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
