फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Bhabiji Ghar Par Hai Fame Yogesh Tripathi with Gitanjali Mishra Visit Baba Mahakaleshwar Temple

Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम दरोगा हप्पू सिंह व पत्नी राजेश, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Mar 2024 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 04:55 PM IST
सार

Ujjain: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एण्डटीवी के प्रमुख शो हप्पू की उलटन पलटन व भाभी जी घर पर हैं के दरोगा हप्पू सिंह और उनकी दबंग दुल्हनिया राजेश ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर बाबा महाकाल के चांदी द्वार से पूजन अर्चन किया और माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। पूजन अर्चन करने के बाद दोनों ने ओम नमः शिवाय के मंत्रों का जाप किया। 

विज्ञापन
Ujjain News: Bhabiji Ghar Par Hai Fame Yogesh Tripathi with Gitanjali Mishra Visit Baba Mahakaleshwar Temple
फेम दरोगा हप्पू सिंह व पत्नी राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगेश त्रिपाठी (दरोगा हप्पू सिंह) और गीतांजलि मिश्रा (राजेश सिंह) आज बाबा महाकाल के मंदिर उज्जैन पहुंचे। जहां दोनों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान शिव के सबसे पूजनीय मंदिर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पर दर्शन करने के बाद दोनों बेहद खुश नजर आए। इस दौरान अमर उजाला से विशेष चर्चा करते हुए दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने बताया की मंदिर में आकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पर बड़ी शांति और संतोष मिला।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दौरान उज्जैन के इस माहौल से ऊर्जा मिलती है। मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे यह अनुभव मिला और मैंने भारत के सबसे पूजनीय मंदिरों में से एक का दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद पाया। ज्योतिर्लिंग के सामने खड़े होकर मैं श्रद्धा और आध्यात्मिक संतोष से भर गया। उस अनुभव में परंपरा, संस्कृति और भगवान शिव से निजी जुड़ाव का संगम था और मुझे एक सदाबहार याद मिली।
विज्ञापन



इसके अलावा, मैंने भगवान महाकाल से प्रार्थना की और अपने शो 'हप्पू की उलटन पलटन' के पांच सफल साल पूरे होने पर उन्हें धन्यवाद दिया। मुझे उम्मीद हुई कि हमारा शो कई साल चलेगा। हप्पू सिंह की उल्टन पलटन और भाभी जी घर पर हैं कार्यक्रम के साथ ही बताया कि इसके पहले मैं सब टीवी के एफआईआर में कुल 10 साल और बालिका वधू में 2 साल अलग-अलग किरदार कर चुका हूं। नए सीरियल के बारे में उन्होंने बताया कि इन सीरियल के लिए ही हमें कम से कम प्रतिदिन 12 घंटे काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शो में शादी हुई, लेकिन अभी तो कुंवारी हूं - गीतांजलि मिश्रा
एण्डटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' में राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा ने बताया कि शो में तो मैं कई बच्चों की मां हूं, लेकिन रियल लाइफ में, मैं अब भी कुंवारी हूं। मुझे इस प्रकार के कॉमेडी शो करना वैसे तो पसंद है, लेकिन वर्तमान में, मैं वेब सीरीज पर भी काम कर रही हूं। उन्होंने बताया कि क्राइम पेट्रोल, रंगरसिया, बालिका वधू और महादेव के साथ ही में अन्य कई शो में काम कर चुकी हूं। इसके साथ ही कहा कि कभी सोचा नहीं था कि मैं टीवी शो में काम करूंगी, लेकिन इत्तेफाक से मेरा यहां आना हुआ और अब लगभग 14 वर्षों से मैं एक टीवी कलाकार के रूप में काम कर रही हूं। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहले भी आ चुकी हूं, लेकिन आज बाबा महाकाल के दर्शन कर जो अनुभूति हुई ऐसा एहसास मैंने पहले कभी नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed