{"_id":"6614f0a7cb39f5ea1e049e04","slug":"ujjain-news-barnagar-bhimrao-ambedkar-statue-black-police-arrest-one-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बड़नगर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बड़नगर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 01:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:09 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में बवाल की साजिश नाकाम कर दी गई है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उज्जैन के बड़नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती गई। उसे पानी से धोकर साफ किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले के बड़नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए किसी प्रकार का बवाल नहीं होने दिया. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी तराना क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को कुछ ग्रामीणों ने तोड़ दिया था तो बवाल की स्थिति बनी थी।
उज्जैन जिले के बड़नगर संगम चौराहे पर स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। आंखों और मुंह पर काला पदार्थ लगा दिया था। घटना के बाद तहसीलदार माला राय, प्रभारी थाना प्रभारी हेमंत कटारे मौके पर पहुंचे थे। जुगल किशोर मालवीय की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295 मे प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। एसडीओपी एमएस परमार ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और जल्दी गिरफ्तारी करने के लिए टीम बनाई गई थी। संगम चौराहे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई जिससे आरोपी की पहचान निलेश पिता संजय गोसर के तौर पर हुई। उसे हिरासत में ले लिया गया है। कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की गई कि उसने आखिर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख क्यों पोती थी लेकिन वह कुछ नहीं बता सका।
कई संगठनों ने जताया था आक्रोश
संगम चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती जाने की जानकारी लगते ही कई संगठन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने थाने पर पहुंचकर भी आक्रोश जताया था। महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह का कृत्य किए जाने से संगठन के लोग नाराज थे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे।