फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Baba Mahakal will play Rangpanchami with the color of three quintal Tesu

Ujjain: तीन क्विंटल टेसू के रंग से रंगपंचमी खेलेंगे बाबा महाकाल, मंदिर में बनाया जा रहा विशेष रंग

Sat, 11 Mar 2023 01:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 01:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में रंगपंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाबा महाकाल मंदिर में तीन क्विंटल टेसू के रंग से रंगपंचमी खेली जाएगी।

विज्ञापन
Ujjain News Baba Mahakal will play Rangpanchami with the color of three quintal Tesu
रंगपंचमी खेलेंगे बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के दरबार में रंगपंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली पर्व पर बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल लगाया गया, लेकिन रंगपंचमी पर खास तरह के टेसू के फूलों को लाकर पुजारी-पुरोहित उन्हें बड़े-बड़े तपेलों में उबालेंगे। करीब तीन क्विंटल फूल जंगलों से लाकर यह रंग तैयार किया जाएगा। इसे रंगपंचमी के दिन सुबह सबसे पहले बाबा महाकाल को लगाया जाएगा। फिर शहर में रंगपंचमी का उल्लास शुरू होगा।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर में रंगपंचमी 12 मार्च 2023, रविवार के दिन बाबा महाकाल को टेसू के फूलों से तैयार किए जाने वाले रंग से होली खिलाई जाएगी। पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी करीब तीन क्विंटल टेसू के फूल लाकर मंदिर प्रांगण में रंग तैयार किया जाएगा। इसी से बाबा को सुबह रंग-गुलाल पिचकारी से श्रद्धालुओं पर डाला जाएगा। पुजारी-पुरोहित भी एक-दूसरे को रंग लगाएंगे।
विज्ञापन


महाकाल की गेर भी निकाली जाएगी...
रंगपंचमी पर्व पर नगर में दिन भर रंगों का धमाल रहेगा। वहीं, शाम को बाबा महाकाल के दरबार से रंगारंग झांकियों की गेर निकलेगी। महाकाल मंदिर की गेर में आधा दर्जन से अधिक नयनाभिराम झांकियों का कारंवा निकलेगा। बैंड बाजों के साथ निकलने वाली गेर में ध्वज निशान शामिल रहेंगे। महाराष्ट्र के पुणे की ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed