फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Baba Mahakal will be able to visit soon by showing Aadhaar card

Ujjain News: आधार कार्ड दिखाकर जल्द कर पाएंगे बाबा महाकाल के दर्शन, केवल इन्हें मिलेगा फायदा

Sat, 01 Apr 2023 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 10:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में उज्जैन वासियों को नई सौगात मिलने जा रही है। अब आधार कार्ड दिखाने पर तत्काल महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। यह फैसला प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
Ujjain News Baba Mahakal will be able to visit soon by showing Aadhaar card
जल्द कर पाएंगे बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन वासियों के लिए आज यानी एक अप्रैल खुशियां लेकर आया है। क्योंकि शनिवार को आयोजित महाकाल प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मंदिर में वर्तमान में जारी दर्शन-व्यवस्था के कारण उज्जैन वासियों को दर्शन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मंदिर में शहरवासियों के लिए एक अलग व्यवस्था की जाए, जिससे उज्जैनवासी बाबा महाकाल का दर्शन जल्द से जल्द कर सकें। 

विज्ञापन


महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में आए इस प्रस्ताव पर कुछ सुझाव देने के बाद इस पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे कि जल्द ही महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैनवासियों का आधार कार्ड देखकर उन्हें एक अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश देंगे। शहरवासी अन्य श्रद्धालुओं की अपेक्षा जल्द बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन


पृथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था...
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी और प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुई। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल और प्रबंध समिति के सदस्य पंडित रामगुरु द्वारा उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें दर्शन के लिए पृथक द्वार और उज्जैन के नागरिकों को परिचय पत्र के आधार पर मंदिर में अलग द्वार के माध्यम से प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रस्ताव का स्वागत करते हुए निर्णय को स्वीकृति प्रदान की गई। उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए दर्शन की सुविधा मंदिर के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात मिलेगी, जिससे वह किसी भी समय बाबा महाकाल के दर्शन सुगमतापूर्वक कर सकते हैं। बस इसके लिए आधार कार्ड की आवश्यकता रहेगी, आधार कार्ड दिखाकर उज्जैन के नागरिक बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed