फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain news : Baba Mahakal decorated with Rudraksha, flowers and Mund Mala in Bhasmarti

Ujjain News: भस्म आरती में रुद्राक्ष, फूलों और मुंड माला से सजे भोले बाबा, मंदिर में गूंजा जयश्री महाकाल

Thu, 16 May 2024 08:03 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 08:03 AM IST
सार

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि अष्टमी तिथि पर गुरुवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में संवारा गया। उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर फूलों, रुद्राक्ष और मुंड माला पहनाई गई। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया।

विज्ञापन
ujjain news : Baba Mahakal decorated with Rudraksha, flowers and Mund Mala in Bhasmarti
बाबा महाकाल के भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज अष्टमी तिथि पर गुरुवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया। उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर फूलों, रुद्राक्ष और मुंड माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की गूंज भी गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

भस्मारती मे रुद्राक्ष, फूलो और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

भस्म आरती में रुद्राक्ष, फूलों और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल
 

भस्मारती मे रुद्राक्ष, फूलो और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल

बाबा को भस्म अर्पित की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed