फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : took me for a darshan of Mahakal and then stabbed me and robbed me

Ujjain News: पहले बाबा महाकाल के दर्शन कराए, फिर सूनसान जगह ले जाकर की लूट, मारपीट कर चाकू भी मारा

Thu, 13 Jun 2024 08:37 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2024 08:37 AM IST
सार

जिला अस्पताल में भर्ती मोनेश चौहान उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। वह फेविकोल लेकर देवास आया था। बाबा महाकाल के दर्शन करने जाने के दौरान उसने बाइक सवार से लिफ्ट मांगी, जिसने दर्शन कराने के बाद अपने साथियों संग मिलकर उसे लूट लिया।

विज्ञापन
ujjain news : took me for a darshan of Mahakal and then stabbed me and robbed me
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकाल दर्शन कराने के बाद ट्रक चालक को तीन बदमाशों ने चाकू मारकर हजारों रुपये लूट लिए। चालक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मोनेश चौहान ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। उत्तरप्रदेश से देवास फेविकोल लेकर आया था। उसने देवासरोड नागझिरी में पेट्रोल पंप के पास ट्रक रोका और लॉक कर महाकाल दर्शन के लिए निकला। रास्ता पता नहीं होने पर बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। रास्ते में उसने कहा कि मैं भी दर्शन करने चलता हूं। दोनों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। वापस लौटते समय बाइक सवार ने कहा कि वह उसे ट्रक तक छोड़ देगा।
विज्ञापन


इसके बाद मोनेश उसके साथ बाइक पर बैठ गया। जिस रास्ते से आये थे, उस रास्ते पर वापस नहीं जाने पर पीड़ित ने देवासरोड चलने के लिए कहा। बाइक सवार ने बायपास से चलने की बात कहीं और वह उसे मक्सीरोड की ओर ले आया। जहां रास्ते में उसके 2 साथी मिल गए। इसके बाद तीनों ने मोनेश के साथ सूनसान रास्ते पर मारपीट की और चाकू मारकर जेब में रखे हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। घायल ने रास्ते से गुजरने वाले कुछ लोगों से मदद मांगी तो उन्होने एम्बुलेंस को सूचना दी, इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। मोनेश को घटनास्थल की सही जानकारी नहीं होने पर ड्यूटी कंपाउंडर ने अस्पताल चौकी को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल से पूछताछ की गई है। उसके हाथ में चाकू लगा है और शरीर पर मारपीट के निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed