फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Arrested for selling smack near toilet set house on fire after complaining in police station

Ujjain News: शौचालय के पास स्मैक बेचने वाले गिरफ्तार, थाने में शिकायत करने पर घर में लगा दी आग

Mon, 26 Jun 2023 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

उज्जैन शहर में स्मैक, चरस और गांजा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पता लगा रही है कि ये लोग नशीला पदार्थ कहां से लाते हैं। वहीं, दूसरे मामले में थाने में शिकायत करने से नाराज लोगों ने घर में घुसकर आग लगा दी।

विज्ञापन
Ujjain News Arrested for selling smack near toilet set house on fire after complaining in police station
नशे के खिलाफ कार्रवाई, घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में स्मैक, चरस और गांजे की बिक्री जमकर चल रही है। हर दिन नशा बेचने वाले गिरफ्तार हो रहे हैं। रविवार रात नीलगंगा और महाकाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक बरामद की।

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया, रविवार रात मुखबिर की सूचना के बाद कंधार मोहल्ला स्थित सुलभ काम्पलेक्स के पास से स्मैक लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी अरबाज निवासी लोहे का पुल को गिरफ्तार किया और स्मैक की पुड़िया जब्त कर ली। जब्त स्मैक पाउडर की कीमत 30 हजार 450 रुपये के लगभग है।
विज्ञापन


उधर, नीलगंगा थाना पुलिस ने रविवार देर रात राजीव रत्न कालोनी मल्टी के पास आनंद गार्डन से निज्जू उर्फ निजाम निवासी मल्टी को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से स्मैक बेच रहा था और कई बार उसके खिलाफ शिकायत मिली थी। दोनों आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि वो कहां से स्मैक पाउडर लाकर बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में शिकायत करने से थे नाराज, घर में घुसकर लगा दी आग...
उज्जैन में रविवार शाम घटिया के समीप ग्राम में रहने वाले एक घर में तीन लोग घुसे और थाने में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद किया, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए परिवार घर से भाग निकला।

घटिया थाना पुलिस ने बताया कि समीप के ग्राम लखाहेड़ा में रहने वाले सियासाब पारदी ने आपसी विवाद के चलते दिलावर, रवीन्द्र और बबलू के खिलाफ 10 जून को सुसनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बात की दुश्मनी तीनों आरोपी पाले हुए थे और वे लखाहेड़ा स्थित सियासाब के घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया तथा मारपीट की।


इस दौरान आरोपियों ने उसके घर में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना के समय सियासाब और उसकी पत्नी तथा बच्चे घर में मौजूद थे, जिन्होंने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार की शिकायत पर घटिया थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed