{"_id":"649fac7537d51951f201e593","slug":"ujjain-news-a-tin-shed-collided-with-a-jcb-on-the-approach-road-to-mahakal-temple-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर जेसीबी से टकराकर टीन शेड गिरा, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग पर जेसीबी से टकराकर टीन शेड गिरा, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से अनहोनी टली
Sat, 01 Jul 2023 11:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:14 AM IST
सार
Ujjain Mahakal: आम दर्शनार्थियों के प्रवेश मार्ग पर लगा टीन शेड जेसीबी की टक्कर से गिर गया। हालांकि उस दौरान दर्शनार्थियों को रोक लिया गया था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
टीन शेड गिरा, श्रद्धालु बाल-बाल बचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकाल मंदिर में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा टल गया। आम दर्शनार्थियों के प्रवेश मार्ग पर लगा टीन शेड जेसीबी की टक्कर से गिर गया। हालांकि उस दौरान दर्शनार्थियों को रोक लिया गया था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है। महाकाल मंदिर समिति कार्यालय के बाहर से काम निपटाकर जेसीबी महाकाल लोक होते हुए बड़े गणेश मंदिर के सामने जा रही थी। इसी मार्ग से आम दर्शनार्थी महाकाल मंदिर जाने के लिए प्रवेश करते हैं। यहां पर हाल ही में बारिश के कारण टीन शेड लगाया गया था। ऊंचाई अधिक होने से जेसीबी इस टीन शेड में फंस गई और पूरा शेड धराशायी हो गया। जिस वक्त जेसीबी आ रही थी, उस वक्त सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने दोनों तरफ से दर्शनार्थियों की आवाजाही रोक ली थी। उनका यह निर्णय सराहनीय रहा और इस कारण टीन शेड गिरने से कोई भी दर्शनार्थी हताहत नहीं हुआ। बाद में दर्शनार्थियों को निर्माणाधीन शिखर दर्शन भवन की ओर से अंदर के लिए प्रवेश दिया गया।
पेबर और अस्थाई शेड लगाने का काम है जारी
चार जुलाई से श्रावण की शुरुआत हो रही है। इसके पहले मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन की व्यवस्था में जुटा है। यही कारण है कि बड़ा गणेश मंदिर के सामने से मानसरोवर द्वार तक अस्थायी पहुंच मार्ग बनाया जा रहा है। वर्तमान में यहां सीमेंट-कांक्रीट का मार्ग है। इस पर कीचड़ न हो, इसके लिए पैबर लगाए जा रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए टीन शेड लगा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे ने बताया कि मंदिर की ओर से बनाए जा रहे अस्थायी मार्ग पर स्मार्ट सिटी की ओर से पैबर लगाए जा रहे हैं। दोपहर में इसी मार्ग से जेसीबी गुजरी तो उसकी टीन शेड से टक्कर हो गई, जिससे वे धराशायी हो गए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।