{"_id":"665199764801d2eb56084013","slug":"ujjain-murder-news-married-three-months-ago-went-missing-at-night-decapitated-body-found-in-the-field-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Murder News: तीन माह पहले शादी हुई, रात को हुआ लापता, सुबह खेत से मिली सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Murder News: तीन माह पहले शादी हुई, रात को हुआ लापता, सुबह खेत से मिली सिर कटी लाश
Sat, 25 May 2024 01:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 May 2024 01:25 PM IST
सार
उज्जैन में नईखेडी के खेत से युवक की सिर कटी लाश मिली है। तीन माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। शुक्रवार रात से वह लापता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उज्जैन में युवक की लाश मिली है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में शनिवार सुबह भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नईखेड़ी में उस समय दहशत मच गई, जब ट्रैक्टर से खेत की हकाई करने जा रहे एक किसान ने खेत में युवक की सिर कटी लाश देखी। लाश देखते ही किसान ने हंगामा मचाया। इसके बाद गांव के अन्य लोगों ने तुरंत जानकारी भैरवगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। एफएसएल टीम के साथ मिलकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भैरवगढ़ थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि शनिवार सुबह जानकारी मिली थी कि नईखेड़ी के पास एक खेत में 22 वर्षीय युवक की लाश पड़ी है। उसका सिर कटा हुआ है। सूचना के बाद हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सबसे पहले युवक के बारे में जानकारी जुटाई गई। उसकी शिनाख्त सुनील पिता भरत परमार के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे से अपने घर से गायब था। परिवार के लोग सुबह उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच उसकी लाश मिली है। थाना प्रभारी गोयल ने बताया कि तीन माह पहले ही सुनील की शादी हुई थी। उसका किसी के साथ विवाद होने की भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिर भी इस मामले में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही एफएसएल टीम जांच करने में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
