{"_id":"66bc29bd5966059fe10932b5","slug":"ujjain-municipal-corporation-confiscated-4000-kg-of-substandard-polythene-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: निगम ने की बड़ी कार्रवाई...4000 किलो अमानक स्तर की पॉलिथिन जब्त; उपायुक्त रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: निगम ने की बड़ी कार्रवाई...4000 किलो अमानक स्तर की पॉलिथिन जब्त; उपायुक्त रहे मौजूद
Wed, 14 Aug 2024 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:22 AM IST
सार
Ujjain News: नगर निगम को अंकपात मार्ग पटेल नगर स्थित जितेन्द्र लालवानी के मकान पर बड़ी मात्रा में अमानक स्तर की पॉलिथिन रखे होने की सूचना प्राप्त हुई। निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा प्राप्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त संजेश गुप्ता को अपने स्वास्थ्य अमले के साथ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
निगम ने की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपायुक्त संजेश गुप्ता द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार स्वास्थ्य अमले के साथ आज सुबह अंकपात रोड पटेल नगर स्थित जितेंद्र लालवानी के मकान पर छापामार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान जितेन्द्र लालवानी के मकान से बड़ी संख्या में अमानक स्तर की पॉलिथिन से भरे हुए बोरो मिले जिन्ह जप्त कर नगर निगम पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जब्त पॉलिथिन को निगम में तुलवाए जाने पर 4029 किलोग्राम पॉलिथीन पाई गई। नगर निगम द्वारा निरंतर इस प्रकार की छापे मार कार्रवाई की जा रही है। निगम द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई से छोटे एवं फुटकर विक्रेताओं ने तो पॉलिथीन रखना प्रतिबंध कर दिया है, किंतु बड़े व्यापारी बाहर से पॉलिथीन मंगवाते हुए अन्य स्थानों पर सप्लाई करते हैं, जिनकी जानकारी गोपनीय सूत्रों से प्राप्त होती है, जिस पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए संपूर्ण सामग्री जब्त की, तब जाकर जुमार्ना लगाए जाने की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा भी संबंधित उपायुक्त एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सघन रूप से जांच करते हुए जहां बड़े पैमाने पर पॉलिथीन का उपयोग एवं सप्लाई किया जा रहा है, वहां पर सख्ती से कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
