फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Municipal Corporation and police team rescued more than 60 animals from seven slaughterhouses

Ujjain News: नगर निगम और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सात बूचड़खाने से 60 से अधिक पशुओं को छुड़ाया

Sat, 23 Mar 2024 06:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

उज्जैन नगर निगम और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। सात बूचड़खानों से 60 से अधिक संख्या में पशुओं को छुड़ाया है।

विज्ञापन
Ujjain Municipal Corporation and police team rescued more than 60 animals from seven slaughterhouses
पशुओं को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के दिशा-निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बेगमबाग क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होने वाले बूचड़खानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन




बता दें कि कार्रवाई के दौरान सात बूचड़खानों से 60 से अधिक संख्या में जानवरों को जब्त किया गया। जहां से लगभग एक क्विंटल से अधिक कटा हुआ मांस जो की फ्रीजर में रखा हुआ था, उसे भी सील किया गया। साथ ही उपकरणों को भी जब्त किया गया। इसमें तराजू, बांट और कटर मशीन थी।
विज्ञापन




कार्रवाई में 40 से अधिक निगम के अमला एवं 30 से अधिक पुलिस के जवान और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता, पुलिस प्रशासन से सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में महाकाल चौराहा, बेगमबाग, कोट मोहल्ला, खंदार मोहल्ला क्षेत्र में कार्रवाई की गई। सीएसपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर सिंह और पुलिस अधीक्षक शर्मा के निर्देशन में बेगमबाग क्षेत्र में सात स्थानों पर कार्रवाई कर 50 से अधिक पशुओं और एक क्विंटल मांस जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed