फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Minister Usha Thakur arrives to visit Gundicha of ISKCON takes blessings of Lord Jagannath

Ujjain: इस्कॉन के गुंडिचा में बरस रहा आनंद, दर्शन करने पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया

Mon, 26 Jun 2023 01:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 01:42 PM IST
सार

भगवान जगन्नाथ इन दिनों अपनी मौसी के घर गुंडिचा में है। इस पर्व को भक्त धूमधाम से मना रहे है। सोमवार को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भगवान के दर्शन करने पहुंची और उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Ujjain: Minister Usha Thakur arrives to visit Gundicha of ISKCON takes blessings of Lord Jagannath
गुंडिचा मंदिर में पूजा करती मंत्री ऊषा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में इन दिनों भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र जी सात दिनों के लिए अपनी मौसी के घर गुंडिचा जाने का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान प्रतिदिन भगवान की प्रसन्नता के लिए सुबह कथा, छप्पन भोग, अष्टकालिक पूजन और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दीपदान जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इस आयोजन में धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भी भगवान के दर्शन के लिए पहुंची। जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन और आरती करने के बाद उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर के पीआरओ पंडित राघव दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष संस्कृति मंत्रालय व इस्कॉन मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिसके तहत गुंडिचा में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र जी गुंडिचा में विराजमान रहते हैं उस समय को वृंदावन कहा जाता है। इस आयोजन में धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर और मध्यप्रदेश साहित्य संस्थान के निदेशक दवे पहुंचे थे। जो कि गुंडिचा में की जा रही प्रभु भक्ति को देखकर प्रसन्न हो गए। कार्यक्रम में भगवान को भक्तों द्वारा छप्पन भोग लगाए जाते हैं, लेकिन इसे भक्तों की श्रद्धा ही कहा जाएगा कि भगवान को रविवार को 208 पकवानों का भोग लगाया गया। बताया जा रहा है कि 27 जून मंगलवार तक यह पर्व इसी तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके बाद रथ यात्रा निकाली जाएगी जो कि गुंडिचा धाम से शुरू होकर नानाखेड़ा, बसंत विहार, सर्किट हाउस से होते हुए फिर मंदिर पहुंचेगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए अमेरिका और यूक्रेन के सैकड़ों श्रद्धालु इन दिनों इस्कॉन मंदिर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed