Ujjain: मंत्र योग मेडिटेशन एप से शानदार पहल...बीपी, शुगर, अवसाद और अनिद्रा जैसी 24 बीमारियों से दिलाएगा राहत
मंत्र योग मेडिटेशन एप अब व्याधियों को कंट्रोल करेगा। यह एप बीपी, शुगर, अवसाद और अनिद्रा जैसी 24 बीमारियों से राहत दिलाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक आपने सुना होगा कि वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से सिर्फ और सिर्फ विशिष्ठ अनुष्ठान ही किए जाते हैं। लेकिन उज्जैन के आचार्य पंडित विजय रावल ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जो की मंत्रों के माध्यम से 24 प्रकार की बीमारियों को कंट्रोल करेगा। इस एप को डाउनलोड करने के साथ ही आपको शुरुआत में 24 प्रकार की कैटेगिरी नजर आएगी, जिसमें आप अपनी बीमारियों के हिसाब से ऐसे मंत्रों को सुन सकेंगे, जिससे कि सिर्फ मंत्र योग मेडिटेशन के माध्यम से ही आपकी बीमारियां कंट्रोल हो जाएंगी। उज्जैन में इस मंत्र योग मेडिटेशन मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत भी हो चुकी है।
मंत्र योग मेडिटेशन एप्लीकेशन की जानकारी देते हुए वैदिक स्कॉलर मंत्र योग आचार्य पंडित विजय रावल ने बताया कि मंत्र योग मेडिटेशन इस तरह का पहला और एकमात्र मोबाइल एप्लीकेशन है। इसमें वैदिक मंत्रों के माध्यम से भी अब बीमारियों पर कंट्रोल किया जा सकता है। यह मोबाइल एप पूर्णतः निशुल्क है। इसे गूगल और प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। वैदिक मंत्र योग के बारे में बताया कि इस एप्लीकेशन में हर व्याधियों के लिए अलग-अलग मंत्र हैं, जो की वैदिक विज्ञान स्वर ध्वनियों की आवृत्तियों और वैदिक मंत्रों के कंपन से अलग-अलग प्रकार की व्याधियों को कंट्रोल करने का काम करता है। मंत्र योग मेडिटेशन के लिए वैदिक आचार्यों के माध्यम से ऐसे मंत्रों का पाठ करवाया गया है, जो की सभी प्रकार की व्याधियों को कंट्रोल करने में सहायक साबित होगा।
इसीलिए जरूरी है मंत्र योग मेडिटेशन
पंडित विजय रावल ने बताया, मेंटल हेल्थ की ताजा रिपोर्ट यही बताती है कि वर्तमान में सभी लोगों पर परफॉर्मेंस के कारण प्रेशर और वर्कलोड काफी बढ़ गया है। समय पर काम पूरा न होने के कारण लगातार दबाव बढ़ता जाता है और यही मानसिक तनाव का कारण भी है। वर्तमान में मानसिक तनाव की निरंतरता से मेंटल स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन, तनाव, अनिद्रा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं सामान्य हो गई हैं। इन बीमारियों को हम समाप्त तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन मंत्र योग मेडिटेशन के माध्यम से हम इसे कंट्रोल जरूर कर सकते हैं। यह एप अत्यंत आसानी से चलाया जा सकता है, जिसमें प्रत्येक बीमारी के लिए अलग-अलग मंत्रों की 24 कैटेगिरी बनाई गई है।
एप की यह बात भी है खास
इस एप को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें बीमारियों को कंट्रोल करने के साथ ही वार के हिसाब से भी मंत्र दिए गए हैं। पंडित विजय रावल ने बताया कि एप में एक फंक्शन ऐसा भी है, जिसमें आप अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके निदान के लिए भी आपको एप के माध्यम से ऐसा मंत्र बताया जाएगा, जिससे कि आप उस समस्या से राहत पा सकते हैं। यह एप आई टेक्नोलॉजी से बना हुआ एप है, जिससे कि यह ज्योतिष के प्रश्नों के जवाब भी आसानी से दे सकता है।
