{"_id":"6ad9abbbba19e2b6690bed83","slug":"day-3-of-satya-sanatan-yatra-digvijaya-singh-marches-from-sinduriya-to-tarana-slogans-raised-against-bjp-over-chanda-chori-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4860165-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पहुंचेगी तराना, चंदा चोरी और वोट चोरी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पहुंचेगी तराना, चंदा चोरी और वोट चोरी पर उठाए सवाल
Thu, 22 Oct 2026 04:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:00 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज देवास जिले के सिंदूरिया से तराना पहुंचेगी। यात्रा के दौरान उन्होंने मंदिरों में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं की जांच और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सत्य सनातन यात्रा के तीसरे दिन आज तराना पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन देवास जिले के ग्राम सिंदूरिया से तराना तक पदयात्रा करेंगे। आज के रूट के अनुसार सिंदूरिया से पदयात्रा शुरू हुई, जो खजूरिया परमार, जवासिया स्थित गोयल पेट्रोल पंप और कबलीखेड़ा जोड़ स्थित हनुमान मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। आज दोपहर 1 बजे भोजन और विश्राम के बाद पदयात्रा शाम 6 बजे तराना नगर पहुंचेगी, जहां रात्रि भोजन और विश्राम होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को महाकाल मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में साधु-संतों की बड़ी टोली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ चल रही है। यात्रा का उद्देश्य मंदिरों में चढ़ावे और दान की पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा का संदेश देना है। आज भी दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी और वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए धार्मिक स्थलों में कथित अनियमितताओं की जांच और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि धर्म और आस्था की संस्थाओं में विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता जरूरी है और चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आरोप है कि अयोध्या सहित कई बड़े धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान में अनियमितताएं हो रही हैं लेकिन न एफआईआर हो रही है, न जांच, न गिरफ्तारी। मंदिरों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो, इस मांग को लेकर वे यात्रा कर रहे हैं। दूसरा मुद्दा लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा का है। दिग्विजय सिंह ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग यात्रा के दौरान उठा रहे हैं।
950 किमी की यात्रा पैदल सफर
यह यात्रा उज्जैन महाकाल मंदिर से शुरू होकर देवास, सोनकच्छ, भोपाल, विदिशा, सागर होते हुए ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर और फिर अयोध्या तक जाएगी। यात्रा की कुल दूरी करीब 930 किलोमीटर है, जिसे दिग्विजय सिंह पैदल तय करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
