{"_id":"65bb3954b5f551cb190028d5","slug":"ujjain-mahakal-the-devotee-who-came-to-visit-offered-a-silver-plate-to-mahakal-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: दर्शन करने आए बाबा के भक्त ने महाकाल को अर्पित किया चांदी का पाटला, पूजन में होगा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: दर्शन करने आए बाबा के भक्त ने महाकाल को अर्पित किया चांदी का पाटला, पूजन में होगा उपयोग
Thu, 01 Feb 2024 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:55 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
पाटला भेंट करते भक्त अंशुल एलन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करने आए मेरठ उत्तर प्रदेश के भक्तों ने करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का चांदी का पाटला बाबा महाकाल को अर्पित किया है।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ से दर्शन के लिए आए भक्त अंशुल एलन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां पर उन्होंने पुरोहित शिवम शर्मा की प्रेरणा से लकड़ी में चांदी से बना आकर्षक पाटला भगवान महाकाल को पूजन कार्य के लिए अर्पित किया।
विज्ञापन
चांदी के पाटले में चांदी का कुल वजन 2847 ग्राम बताया है। चांदी के पाटले की आज की स्थिति में अनुमानित कीमत करीब दो लाख से अधिक है। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल पाटला प्राप्त कर दानदाता को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
