फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Punjabi singer Milind Gaba arrived with his wife to visit Baba Mahakal

Ujjain Mahakal: पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा, दो घंटे देखी भस्म आरती

Fri, 27 Sep 2024 09:31 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 AM IST
सार

मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार को वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Punjabi singer Milind Gaba arrived with his wife to visit Baba Mahakal
पंजाबी गायक मिलिंग गाबा ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की ख्याति बढ़ती जा रही है। वैसे ही देश-विदेश से उनके भक्त अब बाबा महाकाल के दर्शन करने आने लगे हैं। बाबा महाकाल के दरबार में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती से लेकर देर रात तक वीआईपी श्रद्धालुओं का आना भी लगातार जारी रहता है। आज सुबह भी भस्म आरती में पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा अपनी पत्नी सामवेद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद मस्तक पर तिलक लगवाने के बाद बाबा को जल अर्पित किया गया और पंचामृत भी धारण किया। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। आज वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। दो घंटे तक बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का चांदी द्वार से जलाभिषेक किया उसके बाद पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 
विज्ञापन


एमजी के नाम से प्रसिद्ध है मिलिंद गाबा 
मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। उनके द्वारा कई पंजाबी गानों में काम किया गया। वेलकम बैक फ़िल्म में उनके द्वारा शीर्षक गाना भी गया है। इसके अलावा उनके द्वारा बस तू, दिल्ली वाली ज़ालिम गर्लफ्रैंड में भी आवाज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed