फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: More than 111 quintals of laddu prasadi sold in Mahakal temple on Nagpanchami

Ujjain Mahakal: नागपंचमी में टूटा रिकॉर्ड; महाकाल मंदिर में बिक गई 111 क्विंटल से अधिक की लड्डू प्रसादी

Tue, 22 Aug 2023 10:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 10:53 PM IST
सार

नागपंचमी प्रसाद तैयार करने के लिए वर्तमान इकाई के अतिरिक्त एक अस्थाई इकाई बनाई गई। दोनों इकाइयों में कुल 80 से 90 कर्मचारियों ने दो शिफ्ट में कार्य किया।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: More than 111 quintals of laddu prasadi sold in Mahakal temple on Nagpanchami
महाकाल दरबार में तैयार किया जाता प्रसाद। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाबा श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन मे श्रावण माह में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चिंतामण-जवासिया स्थित लड्डू-प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित लड्डू श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक व बाहरी परिसर में काउंटर से प्रसाद स्वरूप साथ ले जाते हैं। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति दर्शनार्थियों को पर्याप्त मात्रा में सरलता से लड्डू प्रसाद उपलब्ध करवाने में सफल रही है। श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर्व और श्री महाकालेश्वर भगवान की सातवीं सवारी नगर भ्रमण पर निकली। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में नागपंचमी पर्व 2023 हेतु विशेष तैयारी की गई। इसके अंतर्गत वर्तमान इकाई के अतिरिक्त एक अस्थाई इकाई बनाई। दोनों इकाइयों में कुल 80 से 90 कर्मचारियों द्वारा दो शिफ्ट में कार्य किया गया। 
विज्ञापन


12-12 घंटे की दो शिफ्ट में चार दिवस तक 24 घंटे कार्य किया गया। जिसमें प्रतिदिन की आपूर्ति हेतु 50 क्विंटल एवं नागपंचमी हेतु अतिरिक्त 50 क्विंटल इस तरह 4 दिन में 200 क्विंटल अतिरिक्त प्रसाद बनाया गया एवं 200 क्विंटल रोज की खपत हेतु बनाया गया। उक्त प्रसाद को मंदिर के दो वाहन एवं एक अतिरिक्त कंटेनर के माध्यम से सतत श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रसाद सप्लाई शाखा को भेजा गया। 19 अगस्त 2023 से मंदिर में प्रसाद का भंडारण किया जाने लगा, जिसमें 20 अगस्त 2023 तक कुल 138 कुंटल 50 किलो का लड्डू प्रसाद सप्लाई शाखा को उपलब्ध कराया जा चुका था। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित लड्डू प्रसाद काउंटर से रुपये 51 लाख 41 हजार 950  का प्रसाद विक्रय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed